फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prakash singh badal said Strong relationship with BJP

प्रकाश सिंह बादल बोले- भाजपा के साथ रिश्ते मजबूत, मतभेद भी क्लियर

Mon, 04 Feb 2019 07:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/नकोदर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/नकोदर (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Prakash singh badal said Strong relationship with BJP
अस्पताल में भर्ती अपने पुराने दोस्त मान सिंह का हाल जानने पहुंचे प्रकाश सिंह बादल

भाजपा के साथ अकाली दल के रिश्ते बिल्कुल ठीक हैं। किसी परिवार में चार लोग हों तो मतभेद हो जाते हैं लेकिन सुखबीर बादल और अमित शाह की बैठक के बाद सब मतभेद दूर हो चुके हैं। यह बात शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने कही। वह सोमवार को लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती अपने पुराने दोस्त मान सिंह का हाल जानने पहुंचे थे। प. बंगाल में चल रहे मामले पर बादल ने कोई टिप्पणी करने से यह कहते इनकार कर दिया कि केवल पंजाब की बात की जाए। 

विज्ञापन


बेअदबी कांड को लेकर गठित एसआईटी के मुद्दे पर बादल ने कहा कि इसका गठन तो केवल उन्हें परेशान करने के लिए हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले बने महागठबंधन पर बादल ने कहा कि यह गठबंधन जल्द बिखर जाएगा, जैसे टिकट बंटवारे का समय आएगा। केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने के सवाल पर बादल ने कहा कि अभी उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है। उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन

अकाली दल पंजाब की 13 सीटों पर जीत हासिल करेगा : सुखबीर 

Prakash singh badal said Strong relationship with BJP
नकोदर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल

कांग्रेस ने झूठे प्रचार और धोखे से पंजाब में सरकार बनाई और कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है। आने वाले लोकसभा चुनाव में शिअद सभी 13 सीटें जीतेगा। यह दावा अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नकोदर हलके में विधायक एवं जिला जालंधर देहाती के अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा आयोजित वर्कर मिलनी कार्यक्रम में किया।  
     
उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि पंजाब में देख लो चाहे एयरपोर्ट हो, पावर प्लांट हो, हाईवे हो सारी देन बादल साहिब की है। पंजाब में कैप्टन पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं अगर कोई निशानी हो तो बताएं। दो वर्ष बीत चुके हैं, अब पंजाब के सीएम कैप्टन घर से नहीं निकले हैं। हमारी सोच विकास की रही है, कांग्रेस की राज की है। 

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। झूठे केसों में तो 9 साल के बच्चे पर धारा 307 का केस दर्ज किया गया और 85 वर्षीय महिला के खिलाफ शराब का केस दर्ज किया गया है। सुखबीर ने अलग-अलग स्थानों से आए वर्करों से मुलाकात की और उनकी मुश्किलें सुनीं। इससे पहले विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने नकोदर पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का स्वागत किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed