फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prakash Singh Badal Reply to Captain Amrinder Singh

...तां मेरे नाल कुश्ती लड़ के वेख ले कैप्टनः बादल

Fri, 12 Dec 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 12 Dec 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
Prakash Singh Badal Reply to Captain Amrinder Singh

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की बयानबाजी का करारा जवाब दिया है। वीरवार को सिंह की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बादल ने कहा, ‘कमजोर लग्गदां तां मेरे नाल कुश्ती लड़ के वेख ले कैप्टन।’

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले कैप्टन ने बादल की उम्र पर कहा था कि बादल अब कमजोर हो गए हैं। गुरुवाली में संगत दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम बादल ने कहा कि कैप्टन बेतुकी बयानबाजी बंद कर सकारात्मक राजनीति करें। बादल ने दावा किया कि उनकी सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा से उनकी पार्टी का अटूट रिश्ता है।
विज्ञापन


नगर काउंसिल और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकाली दल और भाजपा मिलकर लडे़ंगे। इसके बाद पंजाब के विधानसभा चुनावों में दोनों दल एकसाथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल दिल्ली में  कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह बड़ा मुद्दा नहीं है। जब भी चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच बात होगी तो इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed