फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prakash Singh Badal Criticizes Bhupinder Singh Hooda, Narendra Modi

बादल ने उधेड़ी हुड्डा-मोदी की बखिया

Tue, 07 Oct 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Tue, 07 Oct 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
Prakash Singh Badal Criticizes Bhupinder Singh Hooda, Narendra Modi

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोमवार को हरियाणा में इनेलो की मदद के लिए पहुंच गए हैं। डबवाली में उन्होंने नौ ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करके इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


बादल ने अपने भाषणों में कांग्रेस की तो बखिया उधेड़ी ही, भाजपा का नाम लिए बगैर पंजाब में अपनी इस सहयोगी पार्टी पर भी जमकर कटाक्ष किए।

बादल ने कहा कि पंजाब में चुनाव के दौरान इनेलो का प्रत्येक वर्कर उनके लिए प्रचार करने पहुंचा था। उन्होंने कहा,‘‘आज मैं मुख्यमंत्री हूं तो सिर्फ इनेलो की ही बदौलत।’’
विज्ञापन

इनेलो-अकाली दल एक समान

Prakash Singh Badal Criticizes Bhupinder Singh Hooda, Narendra Modi

बादल ने कहा कि इनेलो और शिरोमणि अकाली दल में समानता है। शिअद लोगों की समस्याएं संगत दर्शन के जरिये दूर करती है, ठीक उसी तरह इनेलो के मुख्यमंत्री ‘थ्हारे द्वार’ कार्यक्रम में लोगों से मिलते हैं।

उन्होंने हुड्डा पर निशाना साधते जनसभा में लोगों से सवाल किया- ‘क्या कभी हुड्डा ने आपका हालचाल लिया है? देवीलाल ऐसे व्यक्ति थे, जो बिना कार्यक्रम ही लोगों की दु:ख तकलीफ जानने के लिए उनके बीच पहुंच जाते थे।

देवीलाल जैसा अपनापन हुड्डा नहीं दे सकते।’ बादल ने कहा कि उनका अपना गांव बालासर जिला सिरसा में है। सिरसा और हिसार में सड़कें टूटी हुई हैं।

इन इलाकों में आज तक न कोई शिक्षण संस्थान बना है, न ही उद्योग धंधे। विकास के मामले में दोनों क्षेत्र पिछड़ चुके हैं।

घी-खिचड़ी हैं देवीलाल-बादल परिवार

Prakash Singh Badal Criticizes Bhupinder Singh Hooda, Narendra Modi

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बादल और देवीलाल परिवार का रिश्ता घी-खिचड़ी के सामान है। इन दोनों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे और देवीलाल इमरजेंसी के दौरान एक साथ जेल में रहे।

देवीलाल ने ताउम्र किसानों और कमेरे वर्ग के लिए काम किया। बादल ने कहा कि देवीलाल कुर्बानी की मिसाल थे। आज के जमाने में चपरासी हटने के लिए तैयार नहीं होता। देवीलाल ने तो उपप्रधानमंत्री की कुर्सी त्याग दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed