{"_id":"5fc123208ebc3e9b9c28f8f0","slug":"prakash-parv-nagar-kirtan-will-come-out-today-chandigarh-news-pkl3953697110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजुरिया डालकर नगर कीर्तन की अगुवाई करेंगे पांच प्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजुरिया डालकर नगर कीर्तन की अगुवाई करेंगे पांच प्यारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन होगा। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी और पांच प्यारों की अगुवाई में निकलेगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पांच प्यारे हजूरिया डालकर नगर कीर्तन की अगुवाई करेंगे।
सेक्टर-19 के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर कीर्तन शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ सेक्टर-15 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पहुंचकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन निकालने की मंजूरी प्रशासन से बहुत पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड से संबंधित प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। संगत को कोरोना संकटकाल को मद्देनजर रखते हुए सरकारी नियमों का पालन करने की भी अपील की है। संगत में काफी खुशी है।
कोविड के कारण इस वर्ष नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे अपने बैंडों के साथ शामिल नहीं हों सकेंगे। पहले सात स्कूलों के बड़ी संख्या में बच्चे अपने अपने बैंड के साथ नगर कीर्तन में शामिल होते थे। विभिन्न गतिविधियों से यह बच्चे संगत का मन मोह लेते थे। बाबा जी की पालकी के पास जाने से पहले हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब की ओर से प्रबंध किए गए हैं। तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में शामिल होनेवाले सभी संगत को मास्क पहनकर आना होगा।
विज्ञापन
यह है नगर कीर्तन का रूट
नगर कीर्तन सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर 27, 28 की मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा नानकसर, आईटीआई कॉलेज सेक्टर-28, सेक्टर-29 के गुरुद्वारा साहिब से होते हुए सेक्टर 30, 20, 21, 22, 23 की मार्केट होकर सेक्टर-15 और 16 की लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-15 के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पहुंचकर संपूर्ण होगा।