फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pradhan mantri jeevan jyoti yojana, pradhan suraksha bima yojana, pm narendra modi

PM मोदी के नाम पर लोगों के फायदे की 3 योजनाएं, शायद ही जानते हों आप

Sun, 12 Nov 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
pradhan mantri jeevan jyoti yojana, pradhan suraksha bima yojana, pm narendra modi
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों के फायदे के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसी ही बड़े काम की तीन योजनाएं हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के नाम पर शुरू की गई तमाम सुरक्षा योजना के तहत चंडीगढ़ में पिछले दो वर्षों में करीब एक लाख बैंक खाते खोले गए।
विज्ञापन


बैंक में अब खाता खुलवाते समय उपभोक्ता को कें द्र सरकार की ओर से शुरू की गई तमाम सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी जाती है। ताकि बैंक में खाता खुलवाने वाला एक आम आदमी केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


शहर में 90 प्रतिशत लोगों के पास आज की तारीख में अपना बैंक अकाउंट है, इन अकाउंट से रूटीन में ट्रांजेक्शन दर्ज की जा रही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से लोगों ने बैंक की तमाम सेवाओं का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। लोग अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

pradhan mantri jeevan jyoti yojana, pradhan suraksha bima yojana, pm narendra modi
पीएम मोदी - फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किए हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाय) भी उनमें से एक है। यह मूल रूप से एक सावधि जीवन बीमा पॉलिसी है। इसका सालाना आधार पर या लंबी अवधि के लिए नवीनीकरण किया जा सकता है।

पॉलिसीधारक की मौत होने पर यह उसे जीवन बीमा कवरेज मुहैया कराएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष आयु समूह के व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित व्यक्तियों का बैंक खाता होना चाहिए। जो लोग यह पॉलिसी 50 साल के पहले लेते हैं, उन्हें जीवन बीमा का कवर 55 साल तक मिलेगा।

हालांकि, उन्हें यह लाभ पाने के लिए नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होगा। पॉलिसी धारक को सालाना 330 रुपए का भुगतान करना होगा। यह राशि हर साल उनके बैंक खाते से काट ली जाएगी। वह भी एक बार में। यह काम बैंक से होगा, जहां यह पॉलिसी शुरू होगी।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में रिस्क कवरेज दो लाख रुपए है। पॉलिसी एक साल से ज्यादा अवधि के लिए ली गई तो जितने साल के लिए यह पॉलिसी ली गई है, उतने साल तक हर साल संबंधित बैंक खाते से पैसा काट लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

pradhan mantri jeevan jyoti yojana, pradhan suraksha bima yojana, pm narendra modi
pm modi
प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में बीमा धारक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना कवर मिलेगा। जबकि दुर्घटना के दौरान विकलांगता आदि की स्थिति में 1 लाख रुपए का कवर मिलेगा।

हालांकि अगर दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है, या फिर उसके हाथ और पैर बेकार हो जाते हैं, तो भी 2 लाख रुपए का कवर बीमाधारक को मिलेगा। कोई भी व्यक्ति जिसका बचत खाता है और उसकी उम्र 18-70 साल तक है, वह स्कीम का लाभ ले सकता है। इसके लिए उसे हर साल 12 रुपए का प्रीमियम देना होगा।

इसी तरह जीवन ज्योति योजना के तहत 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रुपए का सालाना प्रीमियम देकर, 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर ले सकता है। 55 साल की अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति की किसी भी कारण मौत होती है, तो उसके उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपए की राशि मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना

pradhan mantri jeevan jyoti yojana, pradhan suraksha bima yojana, pm narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है। सरकार ने आयु और जितनी पेंशन आप हर माह लेना चाहते हैं, उसी के अनुसार हर माह पैसा जमा कराने के लिए स्पष्ट नीति बनाई है।

मसलन आप हर माह 1000 रुपए की पेंशन चाहते हैं और आपकी आयु 18 वर्ष है, तो आपको 42 साल तक हर माह 42 रुपए जमा करवाने होंगे। वहीं 40 साल की उम्र वालों को 291 रुपए 20 साल तक हर माह जमा करवाने होंगे।

1000 रुपए पेंशन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामांकित उत्तराधिकारी को 1.7 लाख रुपए दिया जाएगा। इसी तरह 2000, 3000, 4000 या अधिकमत 5000 रुपए प्रति माह पेंशन चाहने वालों के लिए उम्र के हिसाब से प्रतिमाह का प्रीमियम देना होगा।

अगर आप फिलहाल 30 साल के हैं और चाहते हैं कि आपको हर माह 5000 रुपए की पेंशन मिले, तो आपको 30 साल तक प्रतिमाह 577 रुपए जमा करवाने होंगे। लोगों की अगर मृत्यु हो जाती है, तो उनके नामांकित उत्तराधिकारी को 8.5 लाख रुपए देय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed