{"_id":"5735e6364f1c1bc26a919884","slug":"prabhat-jha-punjab-bjp-punjab-bjp-state-president-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात झा ने पंजाब के मंत्रियों को दी बड़ी राहत, सख्त हिदायतें भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात झा ने पंजाब के मंत्रियों को दी बड़ी राहत, सख्त हिदायतें भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब बीजेपी के प्रदेश प्रधान प्रभात झा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने मंत्रियों को बड़ी राहत दी। साथ में चुनाव को देखते हुए कुछ नसीहतें भी दी। भाजपा के मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टी के पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने पहले बंद कमरे में हुई मीटिंग में मंत्रियों को यह आश्वासन दिया। साथ ही झा ने सभी मंत्रियों से कहा कि वे मिल कर काम करें और गुटबाजी खत्म करें। मीटिंग के दौरान मंत्रियों ने पंजाब प्रभारी झा और प्रदेश प्रधान विजय सांपला को खरी-खरी सुनाई। मोहाली के भवन में हुई बैठक करीब सवा घंटे चली।
सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में पहुंचते ही तीन मंत्रियों मदन मोहन मित्तल, भगत चुन्नी लाल और अनिल जोशी ने आक्रामक तेवर दिखाए। प्रदेश पर काबिज गुट के मंत्री सुरजीत ज्याणी सारी मीटिंग में चुपचाप ही बैठे रहे। तीनों मंत्रियों ने झा से पूछा कि अखबारों में खबरें लगवा कर उन्हें बेइज्जत क्यों किया जा रहा है। अगर उनका इस्तीफा चाहिए तो वे ले सकते हैं, लेकिन इस तरह से बेइज्जत न करें। उन्होंने ऐसा क्या गलत किया है, जो इस्तीफा मांगा जा रहा है। झा न कहा कि मैंने कब किसी का इस्तीफा मांगा है तो मंत्रियों ने पूछा कि फिर इन खबरों का क्या मतलब है। झा ने कहा कि वह भी यही जानना चाहते हैं। तभी सांपला बोले कि उन्होंने भी कभी नहीं कहा कि मंत्रियों में बदलाव हो रहा है।
इस पर मंत्रियों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर या प्रेस बयान देकर इन खबरों का खंडन क्यों नहीं किया। सांपला ने फिर दलील दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि बदलाव होना है। इस पर मंत्रियों ने यहां तक कह दिया कि अगर बदलाव करना है तो हम चल कर उसे इस्तीफा दे देते हैं, जो मांग रहा है। झा ने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि वे 2017 तक काम करेंगे, कोई बदलाव नहीं होगा। वह यहां सिर्फ कामकाज की समीक्षा करने आए थे। तो मंत्रियों ने कहा कि कामकाज की समीक्षा तो बाद में होगी, यहां वर्कर रोज पिट रहे हैं, वे दिल्ली तक फीडबैक देकर आए हैं, उसका क्या हुआ। मीटिंग में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार भी थे।
विज्ञापन
दफ्तर में बैठेंगे मंत्री
पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने मंत्रियों से कहा कि वह सिर्फ कामकाज की समीक्षा करने आए थे। वर्करों की ओर से शिकायतें आ रही हैं कि मंत्री एक दिन दफ्तर में बैठें। इसके बाद तय हुआ कि अब चारों मंत्री एक-एक दिन चंडीगढ़ स्थित पार्टी दफ्तर में बैठेंगे। वर्करों की समस्याएं हल कराएंगे, उनकेकाम करवाएंगे। सरकार से तालमेल बनाएंगे। एक-दूसरे के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेगा। मीडिया से बातचीत में झा ने कहा कि कोई मंत्री नहीं बदला जाएगा। पार्टी जिला व ब्लॉक स्तर पर बैठक करके केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी। इसी संबंध में उन्होंने मीटिंग की है। पार्टी के मंत्री दफ्तर में बैठक कर वर्करों की समस्याएं सुनेंगे। पार्टी 23 सीटों पर लड़ेगी और 117 सीटों पर प्रचार करेगी।
मीडिया से बचने को बार-बार बदला स्थान
भाजपा ने मीडिया से बचने को बार-बार बैठक का स्थान बदला। पहले बैठक सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में होनी थी। फिर सुबह उसे बदल कर पंजाब भवन कर दिया गया। प्रभात झा वहीं ठहरे थे। पर सुबह विजय सांपला उन्हें लेकर निकल गए। उसके बाद सभी नेता चुपचाप मोहाली स्थित वन भवन पहुंच गए, लेकिन वहां भी भनक लग गई और मीडियाकर्मी पहुंच गए।