फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Powercom cut electricity connection of four police station of Ludhiana city

आर्थिक संकट से जूझ रहे पावरकॉम की कार्रवाई, लुधियाना के चार थानों की बत्ती गुल

Fri, 13 Dec 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Dec 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Powercom cut electricity connection of four police station of Ludhiana city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक संकट से जूझ रहे और अपने स्टाफ को सैलरी देने का जुगाड़ करने को लेकर पावरकॉम ने जनता के साथ-साथ अब सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी विभाग पावरकॉम के करोड़ों रुपये दबा कर बैठे है। पावरकॉम ने सरकारी विभागों में सबसे पहले पंजाब पुलिस के थानों को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


पावरकॉम ने वर्षों से बिजली का बिल न चुकाने वाले थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पावरकॉम ने एक दिन पहले जहां थाना कोतवाली और थाना डिविजन दो की बिजली काटी थी, अब वहीं शहर के आधा दर्जन के करीब थाने अंधेरे में डूब गए हैं। शुक्रवार को विभाग की तरफ से चौकी कंगनवाल और थाना डाबा की बिजली सप्लाई काट दी गई। जिसके बाद दोनों थाने अंधेरे में डूब गए, जबकि विभाग की तरफ से थाना सराभा नगर और माडल टाउन को भी नोटिस जारी कर वार्निंग दी गई है। 
विज्ञापन


पावरकॉम की इस कार्रवाई से पब्लिक को मूलभूत सुविधाएं देने वाले सरकारी विभाग अभी इस कार्रवाई से अछूते हैं, लेकिन इन विभागों पर भी पावरकॉम से बकाया के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जानकारी मुताबिक पावरकॉम के सेंट्रल जोन के अंडर आती डिवीजनों पर करीब 214 करोड़ रुपये की बकाया है। जिनमें अस्पतालों पर 6.2 करोड़, पुलिस थानों पर 7.22 करोड़ ग्रामीण विकास पर 3.39, सेहत विभाग पर 6 करोड़ रुपये बकाया है। जानकारी मुताबिक कुल 14727 डिफाल्टर पावरकॉम के हैं, जिनमें 51 सरकारी डिपार्टमेंट शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर सेंट्रल जोन डीपीएस गरेवाल ने बताया कि पीएसपीसीएल का पंजाब सरकार के 51 विभागों की तरफ बकाया है। जिनमें कृषि, पशुपालन, वॉटर एंड सैनिटेशन, पुलिस एवं जेल, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, स्थानीय निकाय इत्यादि शामिल है। अकेले सेंट्रल जोन का ही करीब 97 करोड रुपए बकाया है, जिसमें मुख्य तौर पर वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन का करीब 6 करोड़, पुलिस एवं जेल 7.22 करोड़, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग 3.39 करोड़, सेहत विभाग 6 करोड़ शामिल है। 

जरूरी सेवाओं से संबंधित वॉटर एंड सैनिटेशन, हेल्थ, स्कूल को अभी रियायत दी जा रही है। पुलिस विभाग के कुछ थानों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। हम विभागों को पहले चेतावनी दे रहे हैं। यदि विभाग अंडरटेकिंग देकर कुछ समय मांगता है, तो उसे समय दिया जाता है। नहीं तो, उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। फिर भी अदायगी नहीं करता तो प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्तर पर कार्रवाई होगी, जिसके लिए बकायदा विभाग की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। 

चार जोनों ईस्ट, वेस्ट, सब अर्बन के अलावा, खन्ना सर्कल को भी जोड़ा जाए तो कुल 214.25 करोड़ का बकाया है। जबकि रेलवे का 3 करोड़ रुपये बकाया है, जिन्होंने कुछ समय मांगा है। 13 दिसंबर तक 25 लाख से अधिक वालों, 13 से 20 दिसम्बर तक अढ़ाई लाख से 25 लाख तक और 20 से ख 29 दिसम्बर तक 40 हजार रुपए तक के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed