{"_id":"6845e686a0c1405f5e05aeaa","slug":"powercom-and-contract-workers-union-opposed-the-installation-of-government-smart-meters-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-129948-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मन्नत एनक्लेव 2 में ट्रांसफॉर्मर को लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मन्नत एनक्लेव 2 में ट्रांसफॉर्मर को लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम ने बुझाई
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के पभात क्षेत्र में स्थित मन्नत एनक्लेव 2 के निवासी पिछले काफी दिनों से बिजली के ट्रांसफॉर्मर से निकलती चिंगारियों से परेशान थे। जिन्होंने पहले भी कई बार इस संबंधी बिजली विभाग को शिकायत दर्ज करवाई है और ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग भी की थी। कॉलोनी निवासियों सुरेश भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अमरदीप, राकेश कुमार यादव, धर्मपाल, विजय मिश्रा आदि ने बताया के उनकी कॉलोनी में 200 केवीए का बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है जिससे बीती रात करीब 1:30 बजे चिंगारियों ने आग का रूप धारण कर लिया। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर मिट्टी डालकर बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी दौरान कॉलोनी निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई।
टीम ने मौके पर आग बुझाई
हमें रात को जैसे ही सूचना मिली हम तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचें और आग बुझाई। सिलेंडरों की मदद से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को लगी आग को बुझा दिया। - महेश कुमार, फायर ऑफिसर, जीरकपुर।
100 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा
मन्नत एनक्लेव 2 में ट्रांसफॉर्मर को आग लग गई थी। लोगों की समस्या को देखते हुए हमने बिजली विभाग को बोलकर ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया है और बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। कॉलोनी में लोड ज्यादा होने के कारण अगले कुछ दिनों में 100 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर और लगवा दिया जाएगा। - सुखबीर सिंह लक्की, पार्षद, वार्ड नंबर 28