फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   power cut in 26 sectors of chandigarh due to problem in sub station

चंडीगढ़ में आज एक साथ 26 सेक्टरों में पॉवर कट, जानिए कहां-कहां?

Wed, 05 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
power cut in 26 sectors of chandigarh due to problem in sub station
पॉवर कट
चंडीगढ़ में आज एक साथ 26 सेक्टरों में पॉवर कट लगने जा रहे हैं। कई घंटों तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-17 और 22 के सब स्टेशन में खराबी आने के कारण शहर के लोगों को आज भी बिजली कट झेलने पड़ेंगे। मंगलवार को जहां इंडस्ट्रियल एरिया सहित शहर के 10 सेक्टरों में तीन से पांच घंटे तक बिजली नहीं आई, वहीं, बुधवार को भी 26 सेक्टरों में बिजली सप्लाई छह घंटे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को 10 सेक्टरों में बिजली कट के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जब हेल्पलाइन पर फोन किया तो तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हो गई। सेक्टर-8, 9, 10, 11, 15, 16, 26, 27, 29,30 में 12 से तीन बजे के बाद रुक रुक कर कट लगते रहे। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर नॉट रिचेबल आता रहा।
विज्ञापन


वहीं, बिजली मरम्मत कार्य के कारण शहर के 26 सेक्टरों और गांवों में बुधवार को बिजली गुल रहेगी। कुछ सेक्टरों में पांच तो कुछ में तीन घंटे बिजली की कटौती की जाएगी। इनमें सेक्टर-24, 47, 48, 49 और 50 में सुबह 9 से 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सेक्टर-25 में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि सेक्टर- 2, 3, 11, 12, 15, 37, 42, 45, 56, अटावा, बुड़ैल, धनास, वाटर वर्कर्स सेक्टर -12, सेक्टर-14 पीयू, हल्लोमाजरा, बहलाना, आईटीबीपी में सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक पावर कट रहेगा। सेक्टर-20, 21, 22, 23, 33, 34, 35, 44, बेड़माजरा में दोपहर 2 बजे से बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा और दिवाली के त्योहारों के मद्देनजर सब स्टेशनों में मरम्मत काम पूरा किया जा रहा है। इस कारण यह बिजली कट लग रहे हैं। जल्द ही शहर की बिजली व्यवस्था सुधर जाएगी।
- एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चंडीगढ़ बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed