फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power cut for six hours on the second day in Phase-3B1, trouble occurred

Chandigarh News: फेज-3बी1 में दूसरे दिन छह घंटे बिजली कट, हुई परेशानी

Sun, 20 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Power cut for six hours on the second day in Phase-3B1, trouble occurred
मोहाली। सावन मास में एक ओर बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं, दूसरी ओर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। मुफ्त में बिजली देने का दावा करके सत्ता में आई भगवंत मान सरकार के दावे अब विफल नजर आ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों को दिन हो या रात सुबह हो या शाम बिना बिजली के रहना पड़ता है। आलम यह है कि दोपहर में बिजली जाती है तो कई इलाकों में पूरी रात नहीं आती।
विज्ञापन

शनिवार को मोहाली के पॉश इलाके 3बी1, 3बी2, 3ए और फेज 4 में छह घंटे का कट रहा। दोपहर दो बजे बिजली गई जो रात आठ बजे आई। यह हाल सिर्फ शनिवार का नहीं है। रोजाना इस इलाके में लोगों को अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ता है। अगर कट न भी लगे तो अक्सर इस इलाके में लो वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


फेज-3बी1 के लोगों ने शिकायत के लिए जब एक्सईएन तरनजीत सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि बिजली कट का कारण जानकार जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके बाद जब जेई अमित ठाकुर को फोन लगाया गया तो उन्होंने कहा कि आधे घंटे के अंदर अंदर बिजली वापस आ जाएगी लेकिन बिजली नहीं आई। इसके बाद उन्हें बार-बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। इसके बाद 1912 पर कॉल कर दो बार शिकायत की गई। उन्होंने पहली बार कहा कि बिजली सात बजे आ जाएगी क्योंकि इलाके में कोई फॉल्ट चल रहा है जिसे ठीक किया जा रहा है लेकिन सात बजे भी बिजली नहीं आई। इसके बाद फोन करने पर उन्होंने पौने आठ बजे बिजली आने का दावा किया लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। जब आठ बजे लाइट आई तो भी लो वोल्टेज की दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज से बिजली उपकरण हो रहे खराबगौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रोजाना लो वोल्टेज के कारण कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। इलाकावासियों ने मांग की है कि यहां पर बिजली का लोड अगर ज्यादा है तो एक और ट्रांसफार्मर लगना चाहिए जिससे लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सके। इतना ही नहीं लोगों ने यह तक कहा कि उन्हें मुफ्त में बिजली नहीं चाहिए बल्कि 24 घंटे बिजली चाहिए। इसके लिए वह कीमत देने के लिए भी तैयार हैं।


इन इलाकों में लगे बिजली कटइसके अलावा फेज 7 में कई घंटे का बिजली कट रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों की बात करें तो नयागांव के आदेश नगर, जयंती माजरी, शिवालिक विहार, कुमाऊं कॉलोनी, दशमेश नगर, गोबिंद नगर, जनता कॉलोनी 2, गांव नाडा, सिंघा देवी, कसूली, बड़ी करोरां में भी कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed