{"_id":"57d317bc4f1c1ba90a318044","slug":"power-cut-electricity-cut-punjab-university-no-classes-at-pu-campus-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में 19 घंटे बिजली गुल, न क्लासें लगीं न पानी आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में 19 घंटे बिजली गुल, न क्लासें लगीं न पानी आया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 केवी सब स्टेशन में फाल्ट आने के कारण वीरवार रात से शुक्रवार शाम तक पीयू में बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। कैंपस में करीब 19 घंटे तक बिजली की सप्लाई गुल रही। कैंपस में रहने वाले लोग पानी को भी तरस गए। गर्मी से बेहाल लोगों ने बच्चों के साथ बाहर बैठकर दिन काटा। बिजली न होने के कारण पीयू कैंपस में सुबह और शाम को पानी की सप्लाई भी समय से नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को 12 बजे बिजली कट लगा और शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली गुल रहने के कारण पीयू के विभागों में कक्षाएं भी बाधित रहीं। दिनभर स्टूडेंट क्लास से बंक मार स्टूडेंट सेंटर पर टहलते रहे। पीयू सिंगल विंडो पर गर्मी से बेहल कर्मचारियों के लिए भी काम करना मुश्किल हो गया।
8 घंटे जनरेटर से मुख्य दफ्तरों में बिजली सप्लाई
पीयू कैंपस के विभागों में तो लाइट गुल रही, लेकिन पीयू के प्रशासिनक ब्लॉक, वीसी दफ्तर, कंप्यूटर सेंटर, मुख्य एसी जोशी लाइब्रेरी आदि में जनरेटर के सहारे 8 घंटे तक बिजली की सप्लाई जारी रखनी पड़ी। विभागों में पूरा दिन जनरेटर सेट चलाए गए।
विज्ञापन
हॉस्टल में भी रही परेशानी
बिजली गुल होने के कारण सबसे अधिक परेशानी पीयू हॉस्टलर को आई। पानी की सप्लाई न होने के कारण वाटर कूलर का पानी भी खत्म हो गया। पीयू हॉस्टल मैस और कैंटीन में भी पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
पीयू प्रशासन से बिजली की सप्लाई लेता है। 66 केवी सब स्टेशन में फॉल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही, लेकिन जनरेटर से पीयू की मुख्य बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई की गई।
आरके राय, एक्सईएन पंजाब यूनिवर्सिटी