{"_id":"576423064f1c1b481e11ccdb","slug":"power-cut-electricity-crisis-electricity-nigam-chandigarh-electricity-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए लगाया पॉवर कट, 3 घंटे बिजली गुल, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए लगाया पॉवर कट, 3 घंटे बिजली गुल, लोगों में रोष
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली
- फोटो : अमर उजाला फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के लोग करीब 3 घंटे परेशान रहे। एक दर्जन से ज्यादा सेक्टर्स में बिना बताए पॉवर कट लगा दिया गया। इसके लिए पहले से कोई घोषणा नहीं की गई थी। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 से लेकर 2 बजे तक सेक्टर-31, 32, 34, 37 और 38 के कई एरिया में बिजली कट रहा। जबकि सेक्टर-21 से लेकर 26 तक कई सेक्टरों में बिजली गुल रही। इसी तरह मनीमाजरा, इंदिरा कॉलोनी और हल्लोमाजरा में बिजली के अघोषित कट लगे। विभाग के अनुसार लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, जिनकी मरम्मत के कारण बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन