फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power crisis in punjab: Aam Aadmi Party and Shiromani Akali Dal will protest on the issue of electricity

पंजाब में बिजली संकट: कल आम आदमी पार्टी घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस, शिअद का प्रदर्शन आज

Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
सार

पंजाब में भीषण गरमी और धान सीजन के कारण बिजली की हुई भारी कमी के मद्देनजर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने दो दिनों का औद्योगिक वीकली ऑफ लागू कर दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा और तीन जुलाई तक रहेगा। साथ ही पावरकॉम ने प्रदेश के सारे सरकारी विभागों, बोर्डों और कारपोरेशनों से भी तीन जुलाई तक एसी बंद रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Power crisis in punjab: Aam Aadmi Party and Shiromani Akali Dal will protest on the issue of electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में बिजली संकट गहरा गया है। यही वजह है कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) को दो दिनों का औद्योगिक वीकली ऑफ लागू करना पड़ा। इतना ही नहीं सभी बोर्ड, विभागों और निगमों से तीन तारीख तक एसी बंद रखने की अपील भी की गई। उधर, धान सीजन में पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। 

विज्ञापन


धान के सीजन और भीषण गर्मी के बावजूद कृषि और घरेलू क्षेत्र में लग रहे लंबे और अघोषित बिजली कटों के कारण लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान की अध्यक्षता में तीन जुलाई को कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करेगी। यह एलान गुरुवार को पार्टी के मुख्य दफ्तर में विधायक और यूथ विंग के सूबा प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पंजाब के लोगों और किसान समेत हर वर्ग को निर्विघ्न और सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाए। विधायक मीत हेयर ने कहा कि अब तो बिजली लेने के लिए भी धरने लगाने पड़ रहे हैं। बिजली की सप्लाई न मिलने के कारण जहां खेती का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं भीषण गर्मी में बिना बिजली लोगों को अपने घरों में रहना कठिन हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जब धान के सीजन में किसानों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है तो तलवंडी साबो प्राइवेट थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट बंद पड़े हैं। इस प्लांट का 660 मेगावाट का पहला यूनिट 8 मार्च को, जबकि दूसरा यूनिट 25 जून को बंद किया गया है। इस समय पंजाब में बिजली प्राप्ति के लिए 97 प्रतिशत निर्भरता प्राइवेट थर्मल प्लांटों पर है, केवल 3 प्रतिशत ही बिजली सरकारी प्लांटों से प्राप्त की जा रही है लेकिन इस 3 प्रतिशत बिजली के लिए भी सरकारी थर्मल प्लांट प्राइवेट थर्मल प्लांटों की अपेक्षा कहीं अधिक कारगर सिद्ध हो रहे हैं।

किसानों को मुफ्त बिजली के वादे से मुकर गई सरकार : सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा किसानों को प्रदान की गई मुफ्त बिजली सुविधा देने के वादे से मुकर गए हैं। मुख्यमंत्री ने खेती कर्जमाफी लागू करने से इनकार कर किसानों को धोखा दिया है और अब मुफ्त बिजली से मुकर गए है। किसानों को धान उगाने में सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। किसानों को आठ घंटे लगातार बिजली की सप्लाई के बजाय तीन से चार घंटे दी जा रही है।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में खेती और घरेलू दोनों क्षेत्रों के लिए बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिअद के नेता पीएसपीसीएल कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम यह भी मांग करते हैं कि सरकार किसानों को उनकी धान की फसल उगाने के लिए खर्च होने वाली अतिरिक्त लागत के लिए 50 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान करे।

बिजली की इमरजेंसी, कैप्टन सरकार आईसीयू में: मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में इन दिनों बिजली इमरजेंसी के हालात हैं, जबकि कैप्टन सरकार आईसीयू में है। राज्य के किसान धान की बिजाई के लिए बिजली के लिए 42 डिग्री तापमान में सड़कों पर धरने देने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ कैप्टन सरकार ने कोरोना काल से मंदी से जूझ रहे उद्योग को वित्तीय पैकेज देने के बजाय अगले दो दिन आपात छुट्टी पर रहने के आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed