फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Potholes on the roads are inviting death, accidents are waiting to happen...

Chandigarh News: मौत को दावत दे रहे सड़कों पर बने गड्ढे, हादसों का इंतजार...

Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads are inviting death, accidents are waiting to happen...
चंडीगढ़। शहर की कुछ मुख्य सड़कें चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही से बारिश के मौसम में जानलेवा बनती दिख रही हैं। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ प्रशासन सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के बजाय किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-20 गुरुद्वारे के पास पिछले काफी समय से करीब 20 फीट का गहरा गड्ढा बना है। इसे चंडीगढ़ प्रशासन आज तक भर नहीं पाया है। लगता है प्रशासन इस गड्ढे को खोदकर दोबारा से भरना भूल गया। यहां चल रहे विकास कार्य की गति इतनी धीमी है कि पूछो ही मत। बड़े से बड़ा ट्रक या दूसरा कोई अन्य वाहन इस गड्ढे में पूरी तरह से रात्रि के समय समा जाएगा।
विज्ञापन

इन जगहों के हालात भी बद से बदतर

सेक्टर-46 के चौराहे के पास कम से कम 10 से 15 फीट का लंबा गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। देव समाज कॉलेज के मोड़ के पास की सड़क का बुरा हाल है। सेक्टर-45 की मेन मार्केट में बना करीब 5 फीट का गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। विक्टोरिया एनक्लेव सेक्टर-50 के चौराहे पर बना गड्ढा मुसीबत साबित हो रहा है। सेक्टर-49 की मुख्य लाइटों के पास गड्ढा प्रशासन की लापरवाही को दिखा रहा है। चिंता की बात यह है कि ये गड्ढे न तो अधिकारियों को न संबंधित विभाग को दिखाई दे रहे हैं लेकिन यहां से प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों के लिए नासूर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed