फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pothole on the road for three weeks; the municipal corporation washed its hands of the matter after merely putting up a warning board eight days ago

Chandigarh News: तीन हफ्तों से सड़क पर गड्ढा, आठ दिन पहले चेतावनी बोर्ड लगाकर निगम ने झाड़ा पल्ला

Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pothole on the road for three weeks; the municipal corporation washed its hands of the matter after merely putting up a warning board eight days ago
मोहाली। नगर निगम मोहाली के अधीन फेज-3बी1 में मकान नंबर 490 के सामने सड़क पर पिछले तीन सप्ताह से गड्ढा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि निगम की ओर से आठ दिन पहले यहां चेतावनी बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन गड्ढे की मरम्मत करवाना जरूरी नहीं समझा गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी केवल सिंह राणा का कहना है कि सड़क के बीचोंबीच बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों का कहना है कि जब एक गड्ढे की मरम्मत करने में तीन सप्ताह से अधिक समय लग रहा है तो शहर के बाकी विकास कार्यों की रफ्तार का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।स्थानीय निवासी रमन सैली ने तंज कसते हुए कहा कि गड्ढा भरने के बजाय चेतावनी बोर्ड लगाकर निगम ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। अब देखना यह है कि अधिकारियों की नींद कब खुलती है और सड़क की मरम्मत कब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed