फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Postmortem report in Nasir and Junaid murder case will reveal truth

नासिर और जुनैद हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच, मगर अब तक नहीं मिले इन सुलगते सवालों के जवाब

Fri, 17 Feb 2023 01:01 AM IST
ajay kumar संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 01:01 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने पेट्रोल छिड़कर गाड़ी में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि आग लगाने से पहले दोनों को गाड़ी की पिछली सीट पर बंधक बनाया गया था। आरोप है कि उन्हें जिंदा जलाया गया है या फिर हत्या के बाद उनके शवों को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उनकी गाड़ी के अंदर ही जलाया गया है।

विज्ञापन
Postmortem report in Nasir and Junaid murder case will reveal truth
नासिर और जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कस्बा लोहारू के गांव बारवास की बणी में अपहरण के बाद जिंदा जलाए गए दो युवकों का नरकंकाल मिलने से दो प्रदेशों के पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का आलम है। इस हत्याकांड का राज अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड ने कई सुलगते सवाल छोड़ गए। इन सवालों का जवाब दोनों प्रदेश को पुलिस प्रशासन को देना होगा। इस घटना के बाद लोहारू पुलिस अब हत्या आरोपियों की गाड़ियों के मौके से टायरों के निशान और अन्य सबूत जुटाने में लगी है। वहीं, आसपास के इलाके के रास्तों पर सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में भी पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी मेवात से मानेसर कुंडली राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते से यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए पुलिस हकीकत जानने के लिए हाईवे के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच करेगी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची
फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम जली हुई बोलेरो के आसपास के इलाके की छानबीन की। टीम ने वहां से वारदात से जुड़े तथ्य जुटाए। टीम के मुताबिक सारे तथ्यों की जानकारी जुटाए जाने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालगढ़ थाना एसएचओ के साथ लोहारू पहुंचे परिजन
राजस्थान के गोपालगढ़ थाने के एसएचओ रामनरेश के साथ घाटमिका गांव से मृतक जुनैद और नासिर के परिजन लोहारू पहुंचे। परिजनों ने लोहारू पुलिस को इस मामले से जुड़ी जानकारी दी। थाने में दर्ज कराई गई अपहरण की एफआईआर भी दिखाई। इस अपहरण और हत्याकांड की गुत्थी में अब लोहारू पुलिस के साथ गोपालगढ़ की पुलिस भी तहकीकात में जुटी है। 

परिजनों ने पेट्रोल छिड़क कर बोलेरो जलाने की आशंका जताई
मृतक के परिजनों ने पेट्रोल छिड़कर गाड़ी में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि आग लगाने से पहले दोनों को गाड़ी की पिछली सीट पर बंधक बनाया गया था। आरोप है कि उन्हें जिंदा जलाया गया है या फिर हत्या के बाद उनके शवों को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उनकी गाड़ी के अंदर ही जलाया गया है यह जांच से पता चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही राज खुलेगा। फिलहाल अपहरण और हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए भिवानी पुलिस और राजस्थान पुलिस जांच में जुटी हैं। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाएगा।

लोहारू पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों मृतकों की पहचान जुनैद और नासिर के रूप में हुई है। दोनों ही राजस्थान के रहने वाले थे। यहां तक कैसे पहुंचे इस पहलु पर भी पुलिस जांच कर रही है। -विद्यानंद एसएचओ लोहारू पुलिस थाना।

सुलगते सवाल

  • लोहारू थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या कर जिंदा जला दिया गया, पुलिस को आखिर सुबह घटना के बारे में क्यों पता चला?
  • ग्रामीणों की सूचना देने से पहले पुलिस का नेटवर्क इतना कमजोर क्यों साबित हुआ?
  • क्या वारदात को अंजाम देने से पहले हत्यारोपियों ने घटनास्थल को अंजाम देने के लिए पहले से रेकी की थी?
  • नासिर और जुनैद की हत्या के पीछे कोई करीबी भी हो सकता है
  • हत्यारोपियों को कैसे पता चला कि दोनों युवक ससुराल में रुकेंगे?
  • आरोपियों को नासिर और जुनैद की वाहन की लोकेशन देने वाला कौन है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed