पंजाब में लगे 'पंजाब दा कैप्टन साडा कैप्टन' के पोस्टर, सिद्धू बोले- खुद सुलझा लूंगा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में 'पंजाब दा कैप्टन साडा कैप्टन' के पोस्टर लगने के बाद नवजोत सिद्धू का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि गंदी राजनीति खेलनी मुझे नहीं आती और न ही पसंद है। कैप्टन साहब मेरे पिता की तरह हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, उन्हें बहुत प्यार करता हूं। उनके साथ मेरा जो भी मामला है, मैं खुद ही निपटा लूंगा।
Navjot Singh Sidhu in Jhalawar, Rajasthan: You don't want wash dirty linen in public. He (Capt Amarinder Singh) is a fatherly figure, I love him, I respect him, I will sort it out myself. pic.twitter.com/u5PNLs1E20
— ANI (@ANI) December 3, 2018विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने कहा कि बीजेपी ने हमे 3 मोदी दिए, नीरव मोदी, ललित मोदी और एक जो अंबानी की गोदी में बैठा है, नरेंद्री मोदी। मोदी की सरकार उद्यमियों के हाथों की कठपुतली है। यह सरकार गरीबों को कुछ नहीं दे सकती। यह सिर्फ अंबानी और अडानी के लिए काम करती है।
Navjot Singh Sidhu in Jhalawar, Rajasthan on his statement 'BJP gave us 3 Modis, Nirav Modi, Lalit Modi and the one sitting in Ambani’s lap Narendra Modi': Modi government is a puppet in the hands of big industrialists. There is nothing for poor. It’s only for Ambani & Adani. pic.twitter.com/Ut0fgtxwnh
— ANI (@ANI) December 3, 2018
सिद्धू के बयान से गर्माई सियासत, कैप्टन के हक में लगे पोस्टर
पाकिस्तान से लौटने के बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दिए बयान के बाद पंजाब की सियासत पूरी तरह से सरगर्म हो गई है। जहां कैबिनेट मंत्रियों ने सिद्धू के इस्तीफे की मांग की है, वहीं कई सीनियर नेता मुख्यमंत्री के हक में आ गए है।
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक राकेश पांडे, विधायक सुरिंदर डाबर, विधायक संजय तलवाड़ और विधायक कुलदीप सिंह वैद ने ‘पंजाब का कैप्टन साडा कैप्टन’ के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर में पचास से ज्यादा यूनीपोल पर यह पोस्टर लगाए हैं।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के हक में यह मुहिम छेड़ी है। इसके जरिए संदेश दिया है कि पंजाब का कैप्टन ही उनका कैप्टन है। यूनीपोल के साथ साथ कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम छेड़ी है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मंत्री आशु और विधायकों ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।
Punjab: Posters with 'Punjab Da Captain Sadda Captain' printed on them, seen in different parts of Ludhiana. pic.twitter.com/fqxaoDPVp3— ANI (@ANI) December 3, 2018