फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posted commandos, began patrolling the 15 vehicale

पीएम की सुरक्षा के लिए हो रहे ये इंतजाम

Fri, 27 Dec 2013 09:46 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
Posted commandos, began patrolling the 15 vehicale
न्यू चंडीगढ़ स्थित टाटा अस्पताल की साइट पर प्रधानमंत्री के दौरे के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। वीरवार को अस्पताल साइट के बिल्कुल बारी हिस्से में पंजाब पुलिस की कमांडो फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


साथ ही तीन जिलों से पहुंचे पुलिस जवानों को गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 जिप्सियों में सवार होकर जवान इलाके के हर एरिया पर नजर रखे हैं।

वहीं, मोहाली के अलावा पटियाला और सीएम सिक्योरिटी की एंटी सबोटाज टीमों व डॉग स्कवायड टीमें पूरी मेडिसिटी की सर्च कर रही हैं। तीस दिसंबर को पीएम मेडिसिटी फेज-1 में टाटा कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन


पीएम के दौरे को लेकर सरकार के कई सीनियर अधिकारी खुद तैयारी मे जुटे हैं। रोजाना पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आयोजन स्थल की साइट पर इंतजाम इस तरह से किए जा रहे हैं। ताकि विपरीत स्थिति भी यदि बने तो किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। इसके अलावा साइट पर आपदा प्रबंधन के भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसके लिए मोहाली ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी सहायता ली जा रही है। वहीं अस्पताल की साइट के लिए सड़क व लाइट लगाने का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है।

800 हैलोजन लाइटें व नया ट्रांसफार्मर स्थापित

अस्पताल की साइट पर सिक्योरिटी रीजन के चलते 800 हैलोजन लाइटे लगाई गई हैं। जो कि पूरी रात जल रही है। इसके पीछे कोशिश यही है कि साइट पर होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखी जा सकें।

साथ ही साइट पर बिजली के वोल्टेज की समस्या न आए। इसके लिए बिजली विभाग ने 63 केवी का एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया। साथ ही सात साइलेंट जेनरेटर भी बैकअप के लिए तैयार रखे गए हैं।


मेडिसिटी में पीसीआर कर्मी 24 घंटे करेंगे गश्त
मेडिसिटी के अंदर दो बाइक सवार पीसीआर कर्मियों की गश्त के लिए ड्यूटी लगाई गई है। ये जवान दिन और रात 24 घंटे मेडिसिटी के अंदर से 50 एकड़ में गश्त कर रहे हैं। इसके मोहाली सिटी में कई जिलों की पुलिस के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिन्हें विभिन्न जगहों पर ठहराया गया है।

आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मोहाली। प्रधानमंत्री द्वारा तीस दिसंबर को कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखने को होने वाले समागम की तैयारियों का जायजा लेने वीरवार को आला अधिकारी पहुंचे।

जिनमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव केएस संधू, विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़, सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन, अर्बन डेवलपमेंट विभाग के सचिव ए वेणुप्रसाद, गमाडा सीए एके सिन्हा, डीसी टीपीएस सिद्धू, एडीसी पुनीत गोयल शामिल थे।

अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और प्रबंधों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव संधू ने हिदायत दी कि समागम के दौरान आवाजाही सुचारु ढंग से चलाने के लिए इंतजाम किए जाएं। ताकि आम लोगों को परेशानी न आए।



सारे शहर में लगे नाके
प्रधानमंत्री के तीस दिसंबर के दौरे को लेकर पुलिस अभी से चौकस हो गई है। वीरवार को सारे शहर में प्रमुख चौक पर नाके लगाए गए। काफी पुलिस फोर्स को नाकों पर तैनात किया गया था। जिन्होंने वाहनों की चेकिंग की। नाके तीस दिसंबर तक लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed