फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post-mortem of Kartik Popli will be held at chandigarh PGI today

कार्तिक का हुआ अंतिम संस्कार: बेटे को मुखाग्नि देकर संजय पोपली बोले- मैं बेकसूर, सरकार व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

Mon, 27 Jun 2022 05:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:39 PM IST
सार

आईएएस अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने विजिलेंस पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस के मुताबिक कार्तिक ने खुदकुशी की थी।

विज्ञापन
Post-mortem of Kartik Popli will be held at chandigarh PGI today
कार्तिक का हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार में गिरफ्तार पंजाब के सीनियर आईएएस संजय पोपली के बेटे कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर पीजीआई में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार के लिए सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। अदालत से विशेष अनुमति मिलने के बाद पटियाला जेल से पिता संजय पोपली यहां पहुंचे और बेटे के शव को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद पोपली ने कहा कि मैं बेकसूर हूं। मुझे पंजाब सरकार और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना। मौके पर मोहाली के डीसी अमित तलवार, वित्त सचिव गुरप्रीत सपरा, विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, एमडी पंजाब एग्रो मंजीत बराड़, डिप्टी डायरेक्टर विजिलेंस पंजाब मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले पीजीआई में पोस्टमार्टम के वक्त कार्तिक की मां श्री पोपली व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसबीर सिंह भी पोस्टमार्टम होने तक शवगृह के बाहर तैनात रहे। जिस पैनल ने कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम किया, उसका नेतृत्व फॉरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन बंसल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम लगभग तीन घंटे चला और शाम पौने पांच बजे डॉक्टरों की टीम मोर्चरी के बाहर आई। इसके बाद मां और परिवार से एक महिला के साथ एंबुलेंस से शव को सेक्टर-25 शमशान घाट ले जाया गया जहां पंजाब पुलिस संजय पोपली को लेकर पहुंची हुई थी। बेटे का दाह संस्कार करने के बाद पोपली को पुलिस वापस जेल ले गई।

बुलेट इंजरी से ही हुई मौत, गोली लगने से फटा पूरा सिर
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नवीन बंसल ने बताया कि मौत बुलेट इंजरी से हुई है। गोली कनपटी के आरपार हो गई थी। गोली लगने से सिर पूरी तरह फट चुका था। शरीर के अन्य जगहों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मंगलवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। इसमें और कई तथ्य भी सामने आएंगे। रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि गोली नजदीक से लगी या दूर से। परिवार की ओर से लगाए गए पंजाब विजलेंस पर आरोप और पुलिस की तरफ से दी गई सफाई से भी रिपोर्ट आने के बाद पर्दा उठेगा।


कभी पत्नी को समझाते तो कभी दिलासा देते दिखे पोपली
बेटे का दाह संस्कार करने पहुंचे संजय पोपली को देखते ही उनकी पत्नी और महिला मित्र की आंखों में आंसू भर आए। इस दौरान पोपली ने दोनों का गले लगाकर दिलासा दिया। वहीं, कई बार वह अपनी पत्नी श्री पोपली के कान में कुछ कहकर समझाते नजर आए फिर भी उनकी पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे थे। पोपली ने जाते हुए कहा कि उन्हें जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed