फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post graduate first year admissions now begin on October 2, classes from November 2

पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के दाखिले अब 31 अक्तूबर तक, 2 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

Thu, 01 Oct 2020 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Post graduate first year admissions now begin on October 2, classes from November 2
चंडीगढ़। पीयू ने अपने एकेडमिक कैलेंडर में संशोधन किया है। यह संशोधन परास्नातक प्रथम वर्ष के दाखिला करने व उनकी पढ़ाई शुरू करवाने के लिए किया गया है। अब एक अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 2 नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी, लेकिन उसके लिए वीसी की अनुमति लेनी होगी। 27 फरवरी तक यानी 102 दिन में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करवाना होगा। शिक्षक सप्ताह में छह दिन पढ़ाई कराएंगे। इसके बाद 8 मार्च से 26 मार्च तक पीयू परीक्षाएं करवाएगी।
विज्ञापन

एकेडमिक टर्म द्वितीय में इवन सेमेस्टर 5 दिन का होगा यानी शिक्षकों को सप्ताह में पांच दिन पढ़ाना पड़ेगा। इसकी शुरुआत 5 अप्रैल 2021 से लेकर 30 जुलाई तक होगी यानी पढ़ाने के लिए शिक्षकों के पास 85 दिन होंगे। एंड सेमेस्टर परीक्षा 4 अगस्त से लेकर 23 अगस्त 2021 तक होंगे। अगला शैक्षिक सत्र 30 अगस्त 2021 से शुरू होगा। पीयू ने बताया कि चालू सत्र में शिक्षण के दिन 187 होंगे। यह
विज्ञापन

नियम पीयू व उससे संबद्ध कॉलेजों में लागू होंगे।
इनसेट---
15 अक्तूबर तक ले सकते हैं एडमिशन
पीयू ने परास्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आखिरी तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया। प्रवेश परीक्षा नहीं होंगी और मेरिट के हिसाब से एडमिशन होगा। परास्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए पीयू के पास 32157 आवेदन आए हैं। 10666 विद्यार्थियों ने फार्म भी पूरा भर दिया और फीस भी दे दी है। 12261 विद्यार्थियों ने फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी की है। एलएलएम थ्री ईयर कोर्सेज में 1247 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 1072 विद्यार्थियों ने दाखिले की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली हैं। एमए राजनीति विज्ञान में 1017, एमए मनोविज्ञान 956, एमएससी रसायन विज्ञान में 829, एमए समाजशास्त्र में 783, एमएससी जंतु विज्ञान में 627 और एक वर्षीय एलएलएम के लिए 591 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed