मौसम विभाग का अलर्ट, बठिंडा में अगले 48 घंटे में जीरो विजिबिलिटी की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले दो दिनों तक ज्यादा धुंध पड़ने की संभावना है। बठिंडा-चंडीगढ नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए हादसों को भी धुंध से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को धुंध ज्यादा थी। डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने वीरवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे खतरनाक मौसम के चलते सड़कों पर धीमी गति से ही वाहन चलाएं। वहीं सिविल अस्पताल में आए दिन सांस और आंखों की बीमारी से पीड़ित 50 से 100 लोग पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आसमान में छाए जहरीले धुएं से लोगों को अधिकतर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।