{"_id":"5df7c83e8ebc3e87df028311","slug":"positive-news-chandigarh-news-pkl3600767111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनय के दम पर नौ साल में बनी ‘तेजस्वनी’.. बनाई अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनय के दम पर नौ साल में बनी ‘तेजस्वनी’.. बनाई अलग पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल की बाल कलाकार तेजस्वनी अभिनय के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। 9 साल की उम्र में वह दो पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही दूसरी पंजाबी फिल्म जख्मी में वह अपने बेहतरीन अभिनय को लेकर रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली तेजस्वनी पोपली पंजाबी फिल्म बैंड बाजे से बाल कलाकार के रूप में उभरीं। उनके अभिनय को देखकर पंजाबी फिल्मों के डायरेक्ट विन्नू ढिल्लों ने फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्म के लिए साइन किया है। इसमें तेजस्वनी पंजाबी एक्शन हीरो डीएसपी देव फेम देव क्रॉड के साथ नजर आएंगी। तेजस्वनी सिटको के डायरेक्टर राकेश कुमार पोपली की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि उसके शौक ने उसे बाल कलाकार के रूप में पहचान दिलाई है। वह उसकी इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं। 7 फरवरी को तेजस्वनी की दूसरी फिल्म जख्मी रिलीज होने वाली है। वह उसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का अभिनय करना उनको अच्छा लगता है। वह हर स्तर पर वह तेजस्वनी को सपोर्ट करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
पढ़ने में भी है अव्वल
तेजस्वनी के परिजनों ने बताया कि अभिनय के साथ साथ वह पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हैं। सेकेंड क्लास में उन्होंने 95 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल और परिजनों की खूब वाहवाही लूट चुकी हैं। तेजस्वनी ने बताया कि वह स्कूल और अभिनय को अलग रखकर कार्य करती हैं।