{"_id":"674b76cf9edb8e20400499b9","slug":"posing-as-nitin-gadkaris-pa-he-cheated-rs-5750-lakh-for-changing-the-location-of-petrol-pump-chandigarh-news-c-16-pkl1043-574512-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खुद को नितिन गडकरी का पीए बता पेट्रोल पंप की जगह बदलवाने के लिए ठग लिए 57.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खुद को नितिन गडकरी का पीए बता पेट्रोल पंप की जगह बदलवाने के लिए ठग लिए 57.50 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी कंवलप्रीत को उसके एक दोस्त के दोस्त ने खुद को भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पीए बताते हुए 57.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को उसे अलॉट हुआ पेट्रोल पंप गोबिंदगढ़ से चंडीगढ़ स्थानातंरित करवाने के लिए यह रकम ली। साथ ही उसे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास व शहरी मामलों के मंत्री के नाम का फर्जी लेटर दे दिया। लेकिन अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता लगते ही इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब सेक्टर-49 थाने में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
कंवल प्रीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह मंडी गोबिंदगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए चयनित उम्मीदवार है। लेकिन राज्य सरकार ने पेट्रोल पंप के लिए चुनी गई जगह पर रेलवे ओवर ब्रिज शुरू कर दिया है। इसी के चलते वह पेट्रोल पंप को मंडी गोबिंदगढ़ से चंडीगढ़ में स्थानातंरित करवाना चाहता था। इसी कारण उसने अपने कुछ दोस्तों के बीच मामले को लेकर चर्चा की। उसकी एक महिला दोस्त कांता मीना जो दिल्ली से हैं, उसने उसे सुझाव दिया कि उनके दोस्त मोहित गोगिया पंप की जगह बदलवाने में उसकी मदद कर सकते हैं और उन्होंने अपने दोस्त (मोहित गोगला) का फोन नंबर साझा किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मोहित गोगिया से संपर्क किया, जिसने खुद को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का करीबी सहयोगी बताया। उसे अपने पेट्रोल पंप की स्थिति बताई जिस पर उसने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया।
अलग-अलग किस्तों में कुल 57.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए
इस कार्य की एवज में उसने अलग-अलग किस्तों में कुल 57.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और बताया कि मंत्री ने उसे एक निजी कंपनी के स्वामित्व वाला पेट्रोल पंप जारी किया है। यह पैसे उसने गोगिया और एक अन्य रजित मल्होत्रा के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद दिसंबर 2022 में शिकायतकर्ता ने फिर से मोहित गोगिया ने संपर्क किया तो उसने उसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र दिया। हालांकि, यह पत्र पहली नजर में ही देखने पर फर्जी लग रहा था क्योंकि इसमें गलत तरीके से हरदीप पुरी को इस्पात मंत्री के रूप में संदर्भित किया गया था। जबकि यह पद उन्हें कभी भारत सरकार की ओर से दिया ही नहीं गया था। इस पर उसने फिर से गोगिया से बातचीत की तो उसने बताया कि वह चिंता न करें। इस तरह से ठगों ने उससे पंप की जगह बदलवाने की एवज में 57.50 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने दर्ज किए गए केस में रजित मल्होत्रा व मोहित गोगिया के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।