फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Portal made for elections, will answer your questions

विधानसभा चुनावों के लिए बना पोर्टल, मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब

Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Portal made for elections, will answer your questions
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा सुविधा और समाधान नामक वेब पोर्टल स्थापित किए गए हैं। इनके माघ्यम से किसी पार्टी के उम्मीदवार, उम्मीदवार के नुमाइंदे, आम नागरिक या चुनाव एजेंट चुनाव से संबंधित शिकायत, सुझाव या जानकारी आन लाइन दर्ज करवा सकेंगे। 

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी और डीसी रामवीर सिंह ने बताया कि आवेदनकार की ओर से समाधान पर लाग आन करने के बाद शिकायत/सुझाव या जानकारी की रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इन जानकारियों में आवेदनकार का नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि जानकारी समेत कुछ औक जानकारी भरनी जरूरी होगी। 

सुविधा और समाधान नामक वेब पोर्टल स्थापित

Portal made for elections, will answer your questions
चुनाव - फोटो : file

सुविधा पोर्टल में उम्मीदवार, उम्मीदवार के नुमाइंदे, पार्टी के नुमाइंदे या चुनाव एजेंट द्वारा चुनावों के दौरान इस्तेमाल के लिए वाहन परमिट, लाउड स्पीकर, मीटिंग, नुक्कड मीटिंग, रैली आदि संबंधी अगेती मंजूरी के लिए आनलाइन अप्लाई करना जरूरी होगा।  

आवेदनकार की ओर से दर्ज कराए जाने वाले मोबाइल पर संदेश के माध्यम से इसका रजिस्ट्रेशन होगा। डीसी ने चुनाव वाले दिन दर्ज होने वाली हर शिकायत पर दो घंटे के बीच-बीच कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायत करने वाला अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकता है। 

उन्होंने अबकी बार विधानसभा चुनावों के लिए एक उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है और यह खर्च नामीनेशन दर्ज कराने से लेकर चुनाव के रिजल्ट आने तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed