फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   porn clip played during bsf meet

BSF की मीटिंग में महिला जवानों के सामने चला दी पोर्न क्लिप, जांच के आदेश

Tue, 13 Jun 2017 01:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
porn clip played during bsf meet
बीएसएफ मीटिंग में पोर्न क्लिप
BSF की मीटिंग में सनसनी मच गई और महिला से लेकर पु‌रुष अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ गया। पंजाब के फिरोजपुर में BSF की तरफ से मी‌टिंग में जिस लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री चलनी थी उस पर पोर्न क्लिप चल गई और वो पोर्न क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबकि बीएसएफ की 77 बटालियन को ट्रेनिंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी। जिस हॉल में यह कार्यक्रम चल रहा था वहां दर्जन भर महिलाकर्मी और 20 पुरुष मौजूद थे। प्रजेंटेशन दिखाने के लिए जैसे ही डिप्टी कमांडेंट का लेपटॉप प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया गया, तभी गलती से एक पोर्न क्लिप शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही। इस पूरी घटना के बाद BSF में खलबली मच गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता  DIG आरएस कटारिया ने कहा कि यह एक बड़ी गलती थी जिसके कारण पोर्न क्लिप चल गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

porn clip played during bsf meet
सार्वजनिक जगहों पर चली पोर्न क्लिप
बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह पोर्न क्लिप चल जाने के मामले इससे पहले भी सामने आ चुके हैं। बता दें कि इसी साल अप्रैल माह में दिल्ली के व्यस्ततम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न क्लिप चल गई थी। मेट्रो स्टेशन पर लगाई गई एक स्क्रीन पर अचानक पोर्न क्लिप चलने लग गई थी। 

इस नजारे को कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे खूब साझा किया जा गया था। यह घटना 9 अप्रैल को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed