फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poor security system, frequent incidents of theft in PU

Chandigarh News: सुरक्षा व्यवस्था लचर, पीयू में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं

Thu, 22 Jun 2023 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Poor security system, frequent incidents of theft in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं। परिसर में एक माह के अंदर ही परीक्षा के दौरान विभाग की पार्किंग में स्कूटी से मोबाइल और पर्स चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। छात्रों का कहना है पीयू सुरक्षाकर्मियों को कॉल करने पर वह हमेशा देरी से मौके पर पहुंचते हैं। उनसे पहले चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। पीयू परिसर में दिन में भी वाहन पार्क करने में डर लगा रहता कि कहीं गाड़ी का शीशा या स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी न हो जाए।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग दस दिन पहले ही पीयू वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग की ओर से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर निर्देश जारी किए थे। लेकिन पीयू में सुरक्षा को लेकर कोई सख्ती नहीं की गई है। बिना पहचान पत्र की जांच किए गाड़ियों को परिसर में प्रवेश मिल रहा है। हर विभाग के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं रहते। वहीं हर पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं, जिसके कारण छात्रों को चोरी की वारदातों के बाद कोई मदद नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


परीक्षा के समय दोस्त की स्कूटी से चोरी, नहीं पहुंची पीयू सिक्योरिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी में इमरजिंग एरिया में परीक्षा के दौरान दोस्त की स्कूटी से चोरी हो गई। परीक्षा के बाद जब पता चला को सिक्योरिटी को फोन किया, उनसे पहले चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इससे पहले भी परीक्षा के दौरान लगातार चोरियां हो रही हैं। पीयू प्रशासन को कई ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। - आयुष खटकड़, पूर्व अध्यक्ष, पीयू छात्रसंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा सख्त हुई है : पीयू में चोरी की शिकायत के बाद सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई अंदर-बाहर के छात्र ऐसी वारदातों में लिप्त होते हैं। -विक्रम सिंह, पीयू सुरक्षा प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed