फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pooja represent Indian women rowing team in Asian Games

अचीवमेंटः चंडीगढ़ की पूजा को मिली एशियन गेम्स में भारतीय वुमन रोइंग टीम की कमान

Tue, 26 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
 Pooja represent Indian women rowing team in Asian Games
पूजा
सिटी ब्यूटीफुल की रोइंग महिला खिलाड़ी पूजा अब एशियन गेम्स में भारतीय वुमन टीम का नेतृत्व करेंगी। एशियन रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन अगले महीने होना है। इसमें एशियन देशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। मौजूदा समय में भारतीय महिला और पुरुष टीमों का कैंप इन दिनों पुणे में चल रहा है। सोमवार को एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ। वुमन टीम में 8 खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन


इनमें चंडीगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी पूजा का भारतीय टीम में चयन हुआ और टीम की कमान भी सौंपी गई। पूजा सुखना लेक स्थित रोइंग सेंटर की खिलाड़ी है और वर्ष 2013 से इस सेंटर में अभ्यास कर रही हैं। इनके कोच अरविंदर सहगल ने कहा कि पूजा एक होनहार रोवर है। भारतीय टीम की कमान संभालने की इस खिलाड़ी में काबिलियत है। मुझे उम्मीद है कि एशियन गेम्स में भारत को पदक जीतने में जरूर कामयाब मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed