फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pollywood Suffering from Loss of Billions during Corona And Lockdown Period

कोरोना और लॉकडाउन ने दिया झटका, पॉलीवुड को 400 करोड़ का फटका, खाली बैठे कलाकार

Tue, 28 Jul 2020 12:31 PM IST
खुशबू गोयल अरविंद बाजपेयी, जीरकपुर
अरविंद बाजपेयी, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Jul 2020 12:31 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के पहले 21 फिल्में रिलीज को थीं तैयार
  • 12 फिल्मों की शूटिंग हुई लॉकडाउन के पहले बंद
  • एक फिल्म का औसत बजट तीन करोड़ रुपये

विज्ञापन
Pollywood Suffering from Loss of Billions during Corona And Lockdown Period
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के कारण पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को चार सौ करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। पंजाब में रिलीज को तैयार 21 फिल्में स्क्रीन पर ही नहीं आ सकीं और 12 फिल्मों की शूटिंग लॉकडाउन के कारण अधर में लटक गई। यही नहीं पंजाब के दो स्टार्स की फिल्में लॉकडाउन के ठीक एक दिन पहले रिलीज हुईं और दूसरे दिन बंद भी हो गईं।
विज्ञापन


पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की हालत लॉकडाउन से खराब हो चुकी है। लॉकडाउन के पहले अटकी 12 फिल्मों की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है। रिलीज को तैयार फिल्में भी सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं। शूटिंग न होने के कारण अभी डबिंग स्टूडियो की हालत भी खराब है। कुछ डबिंग स्टूडियो ही खुले हैं।
विज्ञापन


एक नजर में फिल्में
कुल तैयार फिल्में -21 फिल्में
शूटिंग ठप हुई    -12 फिल्में
एक दिन चलीं    -2 फिल्में
एक फिल्म का बजट -तीन करोड़ (औसत)
एक फिल्म की औसत कमाई -दस करोड़ रुपये (औसत)

एक दिन लगीं ये फिल्में

इक्को मिक्के
चल मेरा पुत्त

रिलीज को तैयार कुछ फिल्में
गोलगप्पे-बीनू ढिल्लों
मां-गिप्पी ग्रेवाल
यार अनमुल्ले रिटर्न-हरीश वर्मा, युवराज हंस
पद्मश्री कौर सिंह
तू होवें मैं होवां-जिम्मी शेरगिल

इनकी शूटिंग बंद
काले कच्छेयां वाले
वेलकम बुआ जी
जट्टी 15 मुरेबियां वाली
जट्टू नखट्टू

तौबा तौबा..अब नहीं जाना विदेश

थाइलैंड, मलेशिया, फ्रांस और अमेरिका में पंजाबी फिल्मों की शूटिंग करने वाले डायरेक्टरों और प्रोड्यूसरों ने अब विदेश की लोकेशन से लिए तौबा कर ली है। एक डायरेक्टर ने बताया कि पंजाब में विदेशों में फिल्म शूट करने का ट्रेंड चल पड़ा था और अब कलाकारों के साथ ही प्रोड्यूसर भी विदेश की लोकेशन से संबंधित सीन अपनी फिल्मों से कट करवा रहे हैं। एक कलाकार ने बताया कि उनको कुछ समय के लिए थाईलैंड में शूट के लिए जाना था लेकिन अब कैंसल कर दिया।

सारी डबिंग बंद.. कलाकार बैठे हैं खालीं
कोरोना वायरस के कारण फिलहाल डबिंग बंद हो चुकी हैं। कई ऐसी फिल्में जो पूरी होने वाली थीं, उनकी शूटिंग बंद हो गई है। यह वह फिल्में हैं, जो पंजाब के साथ ही आसपास के इलाकों में शूट की जा रही थीं। एक फिल्म की लागत औसतन पांच से सात करोड़ होती है। जो फिल्में बंद हुई हैं उनसे ही सौ करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है और जो रिलीज के लिए तैयार थीं, उनमें भी 75 करोड़ रुपये के नुकसान का अंदेशा है। इतना ही नहीं शूट बंद होने के कारण डबिंग आर्टिस्ट और अन्य कलाकार भी खाली बैठे हैं।
- कपिल कल्याण, फिल्म एक्टर

दो दिन में उतरी फिल्म
मेरी फिल्म ‘चल मेरे पुत्त’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुई और वह दो दिन लगकर उतर गई। इससे हमारा काफी नुकसान हो गया। हमने इस फिल्म की पब्लिसिटी के लिए काफी प्रयास किया था। कोरोना के कारण हम अभी कोई फिल्म शूट नहीं कर रहे हैं। मैं भी ज्यादा बाहर नहीं निकल रहा हूं। हां, इस बीच नई फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने में लगा हूं। सिर्फ पंजाब ही नहीं हरियाणा और अन्य स्थानों में भी फिल्म इंडस्ट्री काफी ज्यादा नुकसान में आ चुकी है।
- जनजोत सिंह डायरेक्टर

कोरोना महामारी के चलते पॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैै। एक पंजाबी फिल्म का बजट औसतन तीन से चार करोड़ रुपये का होता है। सिर्फ फिल्मों के रिलीज और शूटिंग ठप होने से ही करोड़ों का नुकसान हो गया है।
- दलजीत सिंह, एक्सपर्ट, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed