{"_id":"86bc543c5c13ac85371d3ecfd02f6556","slug":"pollution-testing-system-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में किस चौक पर कितना पॉल्यूशन, ऐसे चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में किस चौक पर कितना पॉल्यूशन, ऐसे चलेगा पता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में राउंड अबाउट पर लगने वाले जाम वहां पॉल्यूशन की मात्रा को बढ़ा रहे हैं। जाने अनजाने में इन चौक से गुजरना प्रदूषण के सीधे संपर्क में आना होता है। लेकिन अब आपको अधिक पॉल्यूशन वाले चौक या एरिया का पहले से पता चल जाएगा। इससे इस एरिया या चौक से होकर गुजरने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के तहत सभी मुख्य चौक पर एनवायर्नमेंटल डिवाइस लगाएगा। प्रशासन ने इस प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग चौक पर लगी यह डिवाइस कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी। इससे साप्ताहिक या मासिक रिपोर्ट लेकर यह पता लगाया जा सकेगा कि किस एरिया में अधिक पॉल्यूशन है।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट हर बार सार्वजनिक की जाएगी। इससे लोगों को एरिया वाइज जानकारी मिल सकेगी और लोग खुद वहां से जाने से बचेंगे। इससे वहां का ट्रैफिक डायवर्ट होगा और पॉल्यूशन लेवल भी सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
10 हजार से अधिक डीजल ऑटो
यह डिवाइस स्मार्ट तरीके से काम करेगी। पॉल्यूशन के साथ यह ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों की पहचान भी कर सकेगी। शहर में पॉल्यूशन का बड़ा कारण डीजल ऑटो हैं। 10 हजार से अधिक ऑटो रोजाना चंडीगढ़ की सड़कों पर धुआं उगलते हुए दौड़ते हैं। डिवाइस लगने के बाद ऑटो का रूट भी तय किया जा सकेगा।