हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के तीन नगर निगम सहित सात निकाय में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। मेयर की सीधे वोटिंग को लेकर हरियाणा में यह पहला निकाय चुनाव है। इससे पहले मेयर चुने गए पार्षदों के माध्यम से ही चुना जाता रहा है। रात दस बजे तक के आंकड़ों के अनुसार तीनों निकाय में आशा के अनुरूप वोटिंग नहीं हुई। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में कम मतदान हुआ।
अंबाला शहर में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता।
हालांकि रेवाड़ी नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में अच्छी वोटिंग हुई। निगमों में भी ग्रामीण मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। किसान आंदोलन की झलक भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली है। देर रात जारी किए गए आंकड़ों में अंबाला में 56 प्रतिशत, सोनीपत में 57 प्रतिशत और पंचकूला में 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद में 69 प्रतिशत, सांपला नगर पालिका में 81 प्रतिशत, उकलाना में 79 प्रतिशत और धारूहेड़ा में 74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सोनीपत के नवयुग स्कूल में ईवीएम में आई खराबी। मतदाताओं को करना पड़ रहा इंतजार।
उपरोक्त सभी निकाय में उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब 30 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है। रविवार को हुए मतदान में अंबाला नगर निगम में कुल मतदाता एक लाख 87 हजार हैं। जिसमें से एक लाख से अधिक मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया है। इसी तरह से सोनीपत में 248100 में से 141311 और पंचकूला में 185708 में से 94417 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
अंबाला में 90 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार रणजीत सिंह वोट डालने पहुंचे।
रेवाड़ी नगर परिषद में कुल 107413 मतदाताओं में से 742777 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जबकि नगर पालिका सांपला में 14390 में से 11735, धारूहेड़ा में 22018 में से 16244 और उकलाना में 13684 में से 10840 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विशेष इंतजाम के साथ हुआ मतदान
मतदान केंद्रों पर कोरोना के संक्रमण को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे। बिना मास्क के किसी मतदाता को प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रवेश के साथ ही मतदाताओं का तापमान लिया गया। जिसके बाद मतदान के समय हाथ सैनिटाइज करवाकर प्लास्टिक के दास्ताने पहनने के बाद ही मताधिकार का उपयोग करने दिया गया। मतदान केंद्र में दो मशीन रखी गईं थीं। जिसमें पहले मेयर के लिए मतदान हुआ इसके साथ ही वार्ड सदस्य के लिए मतदान किया गया।
पंचकूला के अभयपुर में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।
मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। मतदान कम अवश्य हुआ है। अब मतगणना का काम 30 दिसंबर को होगा। डॉक्टर दिलीप सिंह, राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा।
केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
Haryana: Voting for Panchkula Municipal Corporation election is underway; visuals from Blue Bird High School polling centre in Sector-16. pic.twitter.com/sXocw8Fo7M
— ANI (@ANI) December 27, 2020
कांता सल्होत्रा (85) ने किया मतदान। पहली बार वोटिंग करने पहुंचीं खुशी।