फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polling parties leave for PU graduate election, some will go today

पीयू स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कुछ आज जाएंगी

Sat, 25 Sep 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Polling parties leave for PU graduate election, some will go today
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव 26 को होने जा रहा है। इस चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ पोलिंग पार्टियां दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई हैं। वहां जाकर चुनाव कर्मियों को अन्य व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। कुछ पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। सभी चुनाव कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड दिशानिर्देश का पालन करवाया जाए और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग का चुनाव दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आयोजित होगा। 15 सीटों के लिए चुनावी मैदान में 43 उम्मीदवार हैं। 3.61 लाख मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। बूथों की संख्या 272 है। पहले चरण में 211 बूथों पर ही चुनाव होगा। बाकी 61 बूथों का चुनाव दूसरे चरण में होगा। उसके लिए तिथि तय नहीं है। रविवार को चुनाव होगा। मतपेटियां पैक होकर पीयू पहुंचेंगे। कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह सुरक्षित पेटियों को लेकर आएं। उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाएगी। पीयू ने यह भी कहा है कि यदि कोई प्रत्याशी बूथ पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करे तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी तुरंत अवगत कराएं। मालूम हो कि पीयू ने इस चुनाव के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed