{"_id":"614e3fa68ebc3e012555f6fa","slug":"polling-parties-leave-for-pu-graduate-election-some-will-go-today-chandigarh-news-pkl4279247114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कुछ आज जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कुछ आज जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव 26 को होने जा रहा है। इस चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ पोलिंग पार्टियां दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई हैं। वहां जाकर चुनाव कर्मियों को अन्य व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। कुछ पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। सभी चुनाव कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड दिशानिर्देश का पालन करवाया जाए और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए।
स्नातक वर्ग का चुनाव दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आयोजित होगा। 15 सीटों के लिए चुनावी मैदान में 43 उम्मीदवार हैं। 3.61 लाख मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। बूथों की संख्या 272 है। पहले चरण में 211 बूथों पर ही चुनाव होगा। बाकी 61 बूथों का चुनाव दूसरे चरण में होगा। उसके लिए तिथि तय नहीं है। रविवार को चुनाव होगा। मतपेटियां पैक होकर पीयू पहुंचेंगे। कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह सुरक्षित पेटियों को लेकर आएं। उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाएगी। पीयू ने यह भी कहा है कि यदि कोई प्रत्याशी बूथ पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करे तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी तुरंत अवगत कराएं। मालूम हो कि पीयू ने इस चुनाव के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की है।