{"_id":"636ea633ad77536efd2ee2f0","slug":"polling-for-panch-and-sarpanch-in-nine-districts-of-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव: नौ जिलों में दूसरे चरण का मतदान आज, शाम को आएंगे पंच-सरपंच के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव: नौ जिलों में दूसरे चरण का मतदान आज, शाम को आएंगे पंच-सरपंच के परिणाम
Sat, 12 Nov 2022 01:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:30 AM IST
सार
पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। दूसरे चरण के ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए 9 नवंबर को मतदान हो चुका है, जिसके नतीजे 27 नवंबर आएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को नौ जिलों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मत पड़ेंगे। जैसे ही मतदान संपन्न होगा तो मतगणना शुरू कर दी जाएगी और रात तक ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कुल 12519 सीटों पर 35229 प्रत्याशी हैं। 48 लाख 67 हजार 132 मतदाता अपनी पंचायत चुनेंगे। 5963 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 976 संवेदनशील और 1023 अतिसंवेदनशील हैं। सोनीपत, सिरसा व रोहतक में सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। दूसरे चरण के ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए 9 नवंबर को मतदान हो चुका है, जिसके नतीजे 27 नवंबर आएंगे।
विज्ञापन
सरपंच प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या के कारण छिछड़ाना में नहीं होगा चुनाव: धनपत
हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को 9 जिलों में होने वाले पंचायत के चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। चुनाव व्यवस्था के साथ इस संबंध में तमाम इनपुट जुटाकर आवश्यकतानुसार प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें और साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने में योगदान दें।
चुनाव आयुक्त ने सोनीपत के छिछड़ाना गांव सरपंच पद के प्रत्याशी की गुरुवार रात को गोली मारकर हत्या के बारे में अमर उजाला को बताया कि इन परिस्थितियों में यहां चुनाव स्थगित किया जाएगा। यानी 12 नवंबर को छिछड़ाना में चुनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही और चुनाव आचार संहिता की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई जारी है। फिलहाल हरियाणा निर्वाचन आयोग का पूरा फोकस चुनाव शांतिपूर्वक कराने पर है।