फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics is fast in Haryana On SYL Issue

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-एसवाईएल पर करें तीनों सरकारें बैठक, मंत्री बोले- पानी पर हरियाणा का भी हक

Wed, 10 Jul 2019 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Politics is fast in Haryana On SYL Issue
फाइल फोटो

एसवाईएल के मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने अब पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार को आपस में बैठक करने को कहा है। कोर्ट के अनुसार तीनों पक्ष एक बार कोर्ट के आदेश को लागू करने को लेकर बैठक करें। इस मामले में 3 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की इसी सलाह के बाद सूबे में नेताओं ने सियासत तेज कर दी है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि वे सन 1991 से लगातार विधायक रहे हैं, प्रदेश में कई सरकारें उन्होंने देखी है, मगर वह दावे से कह सकते हैं कि मसले पर जितने गंभीर सीएम मनोहर लाल हैं, उतना गंभीर आज तक प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा, वरना ये कभी का सुलझ गया होता। पंवार ने कहा कि अब इसमें कोई दोराय नहीं है कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का भी हक है। लिहाजा हरियाणा को हर हाल में पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि एसवाईएल को लेकर फैसला हमारे हक में आ चुका है, अब तो बस ये फैसला लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में करीब 40 लाख एकड़ ऐसा है, जहां सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता थोड़ी मुश्किल है। मगर अगर एसवाईएल का पानी मिलता है तो इसमें से 19 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी अब हरियाणा के हक में है, अब तो पंजाब को एसवाईएल के निर्माण की अनुमति देनी चाहिए। उधर, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रधान बलविंद्र सिंह बूंदड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए एसवाईएल पर फैसले का अकाली दल स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों भाई है, दोनों को मिलकर इसका समाधान निकाल लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed