फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political Scientists about Haryana Assembly Elections 2014 Senerio

9 विधायकों की पिछली परर्फोमेंस चौंका देगी आपको

Wed, 17 Sep 2014 05:44 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
Political Scientists about Haryana Assembly Elections 2014 Senerio

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर से एक अलग ही तस्वीर निकल कर आती है। साल 2009 विधानसभा चुनाव में चुनकर आए विधायकों को मिले वोट पर नजर डालें तो नौ ऐसे विधायक हैं, जो महज 20 फीसदी मत लाकर चुनाव जीत गए।

विज्ञापन


83 ऐसे विधायक हैं, जिन्हें 40 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक मात्र ऐसे विधायक  हैं, जिन्हें 55 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के वोटिंग शेयर पर नजर डाले तो कांग्रेस के 37 विधायकों को कुल वोटों में से 40 प्रतिशत से भी कम मत मिले थे। इनेलो की हालत भी कुछ ऐसी थी। 31 में से 28 विधायकों को 40 प्रतिशत से भी कम वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कहना है विशेषज्ञों का

Political Scientists about Haryana Assembly Elections 2014 Senerio

पंजाब यूनिवर्सिटी के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर आशुतोष का कहना है कि हरियाणा में सभी पार्टियों का अपना जनाधार है। टारगेट वोट है। जब ऐसी स्थिति बनती है तो जीत का अंतर काफी कम हो जाता है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान की स्थिति अलग है। वहां पर दो ही पार्टियां हैं बीजेपी और कांग्रेस है, इसीलिए जीत का अंतर भी वहां ज्यादा होता है। इस बार के चुनाव में तो जीत का अंतर काफी कम होने वाला है, क्योंकि बीजेपी भी उत्साहित है।

जाहिर सी बात है कि बीते चुनाव की अपेक्षा इस बार उसके जनाधार में थोड़ी बहुत तो बढ़ोतरी जरूर होगी। इस बार तो ऐसा लग रहा है कि कई विधायक ऐसे चुनकर आएंगे, जिन्हें 12-15 प्रतिशत वोट मिलेंगे और अपनी विधानसभा का नेतृत्व करेंगे।

2009 में चुनी गई विधानसभा की तस्वीर

Political Scientists about Haryana Assembly Elections 2014 Senerio

विधायकों का प्रतिशत----------------विधायकों की संख्या        
20 प्रतिशत से भी कम वोट मिले-----------09                             
20-29 प्रतिशत के बीच मिले मत----------48
30-39 प्रतिशत के बीच मिले मत----------26
40-49 प्रतिशत के बीच मिले मत----------6
50 प्रतिशत व उससे ज्यादा मिले मत--------1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed