फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political scenarios of Haryana started heating up due to BJP rallies

Haryana News: भाजपा की रैलियों से गरमाने लगा सियासी माहौल, एक-दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू

Thu, 29 Jun 2023 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 09:16 PM IST
सार

भाजपा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस और हुड्डा पर हमला बोला है। बिश्नोई का दावा है कि जब तक हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस को लीड करेंगे। सात जन्म तक कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती।

विज्ञापन
Political scenarios of Haryana started heating up due to BJP rallies
Haryana News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा की रैलियों से गरमाए सियासी माहौल के बीच अब हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बाबरिया ने दो दिनों तक चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद दावा किया है कि हरियाणा में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बाबरिया का दावा है कि हरियाणा कांग्रेस ने सभी जोशीले नेता हैं और सभी सरकार बनाने के लिए जुटे हैं। 

विज्ञापन


उधर, भाजपा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस और हुड्डा पर हमला बोला है। बिश्नोई का दावा है कि जब तक हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस को लीड करेंगे। सात जन्म तक कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती। बिश्नोई ने आरोप लगाया कि हुड्डा पर भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं और भ्रष्टाचार के आरोपी चेहरे को लोग कभी वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन

जल्द जारी होगी संगठन की सूची: बाबरिया

दीपक बाबरिया का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया गया है। साथ ही जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करके उनके मन की बात सुनी है। जल्द ही हरियाणा कांग्रेस में संगठन की सूची जारी की जाएगी। इसके लिए सभी से सलाह मशविरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में हरियाणा प्रभारी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस में लगातारा दूसरी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं, इससे पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है। गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है, मजबूत लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। किसी एक मसले पर सभी के मत अलग हो सकते हैं लेकिन सभी की विचारधारा कांग्रेस की है। गुटबाजी में सीएम के दावेदारों को लेकर कहा कि हर नेता सीएम बनना चाहता है। ये सभी की इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। इसके अलावा जिला और लोकसभा स्तर पर जाकर भी बैठक की जाएगी।

भव्य मंत्री बना तो भाजपा को फायदा: कुलदीप

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अगर भव्य बिशनोई को मंत्री बनाया जाता है तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा, क्योंकि बिश्नोई समाज भाजपा के साथ है और आगे भी लोकसभा और विधानसभा में भाजपा का साथ देगा। बिश्नोई ने दावा किया कि आगामी दिनों में जल्द ही दो बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। एक रैली हरियाणा में होगी और दूसरी रैली राजस्थान में होगी। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात हो चुकी है और वह जल्द ही तिथि देंगे। इसके बाद रैलियों की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। 



बिश्नोई समाज को ओबीसी में शामिल किए जाने के सवाल पर कहा कि अमित शाह ने आश्वासन दिया है। अगर ऐसा होता है तो समाज के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में 37 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां बिश्नोई समाज के लोग हैं और इससे सीधे भाजपा का वोट बढ़ेगा। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बिशनोई ने कहा कि कांग्रेस से गुटबाजी कभी खत्म नहीं हो सकती। यहां हर नेता सीएम का दावेदार है। कांग्रेस की मानसिकता केवल विरोध करने की है, इसलिए कांग्रेस को बड़े-बड़े नेता छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed