{"_id":"62862dfc02af59137101d2d7","slug":"political-reactions-on-conviction-of-navjot-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू को सजा: रंधावा बोले- जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वह सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया, कैप्टन की पार्टी ने कहा- ठोको ताली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू को सजा: रंधावा बोले- जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वह सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया, कैप्टन की पार्टी ने कहा- ठोको ताली
Thu, 19 May 2022 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 05:16 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू को मिली सजा पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज न्याय दिया है। पीड़ित परिवार कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिद्धू ने कहा कि वे कानून का पालन करेंगे। वहीं इस पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी है।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने सिद्धू पर तंज कसा है। रंधावा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोई चुनौती नहीं दे सकता... सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। जो कांग्रेस नहीं कर पाई वो आज सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया। फरवरी में ही मैंने राहुल गांधी से सिद्धू और सुनील जाखड़ को पार्टी से निकालने के लिए कहा था।
विज्ञापन
No one can challenge SC's decision...The loss Sidhu has caused to Congress party no one can repair. What Congress couldn't do, SC has done today. In Feb, I had asked Rahul Gandhi to expel Sidhu & Sunil Jakhar from the party: Sukhjinder Singh Randhawa,Cong on Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/1yLMA0CjJ2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 19, 2022
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज न्याय दिया है। पीड़ित परिवार कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहा था। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भी नवजोत सिद्धू को सजा पर प्रतिक्रिया दी। पीएलसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'ठोको ताली' लिखा।
Thoko Tali!
— Punjab Lok Congress (@plcpunjab) May 19, 2022