फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political Conference In Chhapar Mela In Ludhiana Of Punjab

छपार मेले में सजी राजनीतिक कॉन्फ्रेंस, नेताओं ने एक-दूसरे पर खूब चलाएं सियासी तीर

Sat, 14 Sep 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Sep 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Political Conference In Chhapar Mela In Ludhiana Of Punjab
लुधियाना में छपार मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला

छपार मेले में सूबे की सियासत भी जमकर गरमाई। कुछ दिन में उपचुनाव को लेकर घोषणा होने जा रही है। ऐसे में मेले में सूबे की प्रमुख पार्टियों ने अपनी राजनीतिक कॉन्फ्रेंस से एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर चलाए। वहीं अपने वर्करों को उपचुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। छपार मेले में कांग्रेस, अकाली दल, लोक इंसाफ पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, अकाली दल मान और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पंजाब को बचाने के लिए खसखस की खेती करने की अनुमति देने की वकालत की। 

विज्ञापन


ऐतिहासिक पार्टी को बादल परिवार ने बनाया निजी कंपनी 
शिरोमणि अकाली दल 1920 के दशक में एक ऐतिहासिक पार्टी मानी जाती थी लेकिन अब बादल परिवार ने इसे एक प्राइवेट कंपनी बनाकर रख दिया है। कुछ इसी अंदाज में छपार मेले से सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री बलवीर सिद्धू ने विरोधी दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने में सबसे ज्यादा हाथ बादल सरकार का रहा है। 
विज्ञापन


इनकी गलत नीतियों के कारण पंजाब पर 40 हजार करोड़ का कर्ज 2.25 लाख करोड़ पहुंच गया। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कैप्टन सरकार ने सूबे के आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के साथ लोगों से किए वादों को भी पूरा किया है। बीते ढाई साल में कैप्टन सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में पंजाब में होने वाले उपचुनाव में शिअद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वही केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को आर्थिक तौर पर औद्योगिक घरानों का गुलाम बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि बादल परिवार और संघ कभी नहीं चाहते कि बेअदबी मामले के दोषियों को सजा मिले। इसलिए शिअद-भाजपा सरकार ने यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए। 

वर्करों को देख बोले सुखबीर, तुहाडे इक्ट्ठ ने अधी जंग जीताती 
कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के बाद बीते ढाई साल से ऐसा लग रहा है जैसे प्रदेश में कोई सरकार नहीं है। अब तो कांग्रेसी वर्कर भी कहने लगे है कि कोई सरकार नहीं है। यह विचार शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने व्यक्त किए। वह शुक्रवार को छपार मेले में आयोजित अकाली दल की राजनीतिक कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 

सुखबीर ने कहा कि बादल सरकार ने जो सुविधाएं लोगों के लिए शुरू की थी। उन्हें कैप्टन ने बंद कर दिया। इसका उदाहरण सेवा केंद्र है। जिन्हें कैप्टन सरकार ने बंद कर दिया। जितने वादे लोगों के साथ चुनाव जीतने से पहले किए, एक भी पूरा नहीं किया। वहीं बेअदबी मामले में सुखबीर ने कहा कि अकाली दल का वर्कर कभी बेअदबी नहीं कर सकता है। 

यह मुद्दा सिर्फ उनकी पार्टी के खिलाफ एक साजिश के तहत कांग्रेस प्रयोग कर रही है। एसवाईएल मुद्दे पर सुखबीर बादल ने साफ किया कि उनकी पार्टी प्रदेश से एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देगी। अकाली दल के सत्ता में आने पर पंजाब के हर गांव में सीमेंट की सड़क, सीवरेज पानी, स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं देंगे। 
 
‘जिस मुखमंत्री कौल टाइम ही टाइम होवे, उसनू सलाहकारा दी की लोड’
छपार मेले में आयोजित राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में सांसद भगवंत मान ने छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाने पर कहा कि साड्डा मुख्यमंत्री तां सारा दिन अंदर ही रहदा हैं, उस कौल ता सारा दिन टाइम ही टाइम है, उसणू सलाहकारा दी की लोड है। सलाहकार की जरूरत उसे होती है, जिसके पास इतना काम हो कि उसे समझ ना आ रहा हो कि कहां क्या हो रहा है। 

मान ने पंजाब सरकार की घर घर रोजगार योजना पर कटाक्ष करते कहा कि आज तक किसी को नौकरी मिली है। पंजाब में अभी तक सिर्फ एक ही गरीब परिवार था, शहीद बेअंत सिंह का। जिसके पोते को सत्ता में आते ही पहले डीएसपी बनाया गया। कैप्टन साहब घर घर नौकरी नहीं देणी, तां दस घर छड्ड के नौकरी दे दो। किसी जगह से तो शुरू करो। मान के अनुसार पंजाब में कर्ज अब जेनेटिक बीमारी बन चुकी है। पहले बीमारियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती थी, अब हालात यह है कि कर्ज पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed