फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polictics is not tne name of compromise but relations

राजनीति रिश्तेयां दा नहीं समझौतेयां दा नाम

Sat, 19 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Polictics is not tne name of compromise but relations
नाटक मंचन - फोटो : अमर उजाला

रिश्तों में राजनीति और राजनीति में रिश्तों का होना घातक है। असल में राजनीति में मानवीय मूल्यों की कोई जगह नहीं होती है। कुछ ऐसा ही संदेश टैगोर थिएटर में चल रहे विंटर फेस्टिवल के चौथे दिन नाटक ‘दिल्ली रोड ते इक्क हादसा’ में देखने को मिला।

विज्ञापन


इस नाटक में चंडीगढ़ के थिएटर ग्रुप ऑफ स्टेज क्रिएशंस के 12 कलाकारों ने मंचन किया। डेढ़ घंटे की अवधि वाले इस नाटक का निर्देशन पाली भूपिंदर सिंह ने किया। नाटक के बारे में उन्होंने बताया कि इसे लिखने में  उन्हें चार साल लग गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस नाटक की स्क्रिप्ट एक्सपेरिमेंटल है। पहले इसे सोलो खेला गया था, अब इसे ग्रुप में खेला गया है। दरअसल, यह नाटक उन राजनेताओं पर व्यंग्य करता है जो सत्ता की लालसा में मानवीय जीवन को दांव पर लगाने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक की कहानी सीमा नाम की औरत के इर्द-गिर्द घूमती है।

Polictics is not tne name of compromise but relations
नाटक मंचन - फोटो : अमर उजाला

 नाटक की खासियत इसकी स्क्रिप्ट थी, जिसमें साहित्यिक शब्दावली का बखूबी इस्तेमाल किया गया। नाटक के लंबे डायलॉगों से यह भी पता चल रहा था कि नाटक में अनुभवी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।

नाटक की कहानी सीमा नाम की औरत के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके  पति के दुश्मन उसे किडनैप कर लेते हैं। सीमा अपने परिवार के खिलाफ होती है, जिसकी सास सत्ता के लालच में अपने ही पति को हत्या करवा देती है। 

सीमा का अपने परिवार के प्रति विद्रोही होना उसकी सास को रास नहीं आता है और वह उसे भी मरवा देती है। इस तरह सत्ता की लालसा में उसकी सास पहले अपने पति की और बाद बहू की बलि ले लेती है। नाटक में मनदीप, अंजली, सैम गुरविंदर, रामेश, नटवर, संदीप, आंचल और विशाल ने शानदार एक्टिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed