{"_id":"5f5286718ebc3e538763214b","slug":"policemen-notice-cutting-invoice-below-average-from-july-to-august-chandigarh-news-pkl386859254","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से अगस्त के बीच औसत से कम चालान काटने पर 68 पुलिसकर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से अगस्त के बीच औसत से कम चालान काटने पर 68 पुलिसकर्मियों को नोटिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। जुलाई से अगस्त के बीच औसत से कम चालान काटने पर 68 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक के आला अधिकारियों ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उनका मानना है कि सही ढंग से चालान काटने के बजाय इस महीने में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। ट्रैफिक पुलिस रोजाना औसतन 20 से 25 चालान काटती है, लेकिन 17 जुलाई से 25 अगस्त के बीच यह आंकड़ा घटकर 3 से 4 रहा गया, जो औसत से काफी कम है।
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एक ओर सड़कों पर ट्रैफिक न के बराबर रहा। लेकिन लॉकडाउन हटते ही सड़कों पर ट्रैफिक जाम व नियमों की अवहेलना के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ऐसे में 17 जुलाई से 25 अगस्त के बीच रोजाना से कम औसत में चालान काटा गया है, जो कि ट्रैफिक अधिकारियों के सिरे नहीं चढ़ रही है। ट्रैफिक एडमिन डीएसपी केवल कृष्ण ने पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है। नोटिस जारी किए 68 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जुलाई से अगस्त के बीच अलग अलग डिवीजन जोन में लगी थी। जिनमें आठ सब इंस्पेक्टर, 28 एएसआई और 32 हवलदार शामिल है।
ड्यूटी पर कोताही बरतने पर गिर सकती है गाज
एरिया के डीएसपी अपने लेवल पर जांच करेंगे कि इन 68 पुलिसकर्मियों ने आखिरकार किन कारणों से औसत से कम चालान काटा है। सूत्रों की मानें तो अगर ऐसे में किसी भी पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर कोताही बरती है तो उस पर गाज गिर सकती है। वहीं ट्रैफिक पुलिस एक एएसआई ने नाम न छपने के शर्त पर बताया कि कोरोना काल की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक पहले के मुकाबले काफी कम है, इसके चलते चालान का औसत जुलाई से अगस्त महीने तक कम रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी हर पहलू की कर रहे जांच
सूत्रों के अनुसार नोटिस में कहा गया है कि शहर में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से चालक नियमों की अवहेलना करने से चूक नहीं रहे हैं। ऐसे में औसत से काफी कम चालान काटने का क्या मतलब निकाला जाए। वहीं अब आला अधिकारी इस पहलू पर जांच कर रहे हैं कि जिन जगहों पर इन 68 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी कि वहां पर वाहनों की आवाजाही है नहीं।
ज्यादातर हो रहे हैं टीवीआईएस चालान
बता दें कि 24 मार्च की मध्यरात्रि से शहर में कर्फ्यू लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटना बंद कर दिया था। इस दौरान ज्यादातर चालान ट्रैफिक वॉयलेशन इंफार्मेशन स्लिप (टीवीआईएस) से चालान काटा जा रहा था। हालांकि मई महीने में लॉकडाउन के हटने के बाद ट्रैफिक पुलिस नाका लगाकर चालान काटना शुरू कर दिया था। इस दौरान सबसे ज्यादा चालान तेज रफ्तार, बिना मास्क, समेत अन्य नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटा गया था।
पिछले महीने देखा गया कि औसत से काफी कम चालान काटा गया है। ऐसे में 68 पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर इनसे जवाब मांगा गया है। अगर इस दौरान किसी ने ड्यूटी कोताही बरती है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार मीणा, एसपी ट्रैफिक, चंडीगढ़