{"_id":"656503025c1753b9fe02b3b4","slug":"policemen-forget-orders-of-former-ssp-plight-of-unclaimed-dead-bodies-chandigarh-news-c-16-sml1026-293463-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दिसंबर में चंडीगढ़ दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, इससे पहले शहर को मिल सकता है नया सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दिसंबर में चंडीगढ़ दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, इससे पहले शहर को मिल सकता है नया सलाहकार
Tue, 28 Nov 2023 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:28 AM IST
सार
चंडीगढ़ में दिसंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा लगभग तय है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 700 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिसंबर के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ को नया सलाहकार मिल सकता है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के पूर्व सलाहकार धर्मपाल को सेवानिवृत्त हुए लगभग एक माह हो गया है, तब से सलाहकार का पद खाली है। फिलहाल यूटी के गृह सचिव नितिन कुमार यादव को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से पहले इस पद पर नियुक्ति हो सकती है। नए सलाहकार के लिए एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एंड यूनियन टेरेटेरी) कैडर के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश से लेकर गोवा-पुडुचेरी तक के आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें आईएएस अधिकारी शरद चौहान, अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, मनीष गुप्ता, अमित यादव और राजीव वर्मा के नामों की चर्चा है। उम्मीद है कि गृह मंत्रालय जल्द अधिसूचना जारी करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में हैवानियत: घरेलू काम के लिए नाबालिग को रखा घर... फिर ढाए ऐसे ऐसे जुल्म, जानकर कांप जाएगी रुह
विज्ञापन
तीन साल का होता है कार्यकाल
गौर हो कि चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार का कार्यकाल तीन साल का होता है। चंडीगढ़ में दिसंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा लगभग तय है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 700 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। भर्ती प्रक्रिया विभाग ने पूरी कर ली है। इसके अलावा शाह शहर में 375 करोड़ की लागत से तैयार 10 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में तैयार सभी परियोजनाओं की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।
पांच राज्यों के चुनाव के चलते अटकी नियुक्ति
बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार की नियुक्ति लटकी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान हो चुका है जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग है। तीन दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव के परिणाम आ जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद चंडीगढ़ में प्रशासक की नियुक्ति को लेकर गृह मंत्रालय से आदेश जारी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab News: अब शिक्षा विभाग में समय पर मिलेगी पदोन्नति, ऑनलाइन भरी जाएगी सालाना गुप्त रिपोर्ट
इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई डिटेल के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर बिल्डिंग में 88 करोड़ की लागत से तैयार देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अमित शाह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से तैयार हिमाचल बॉयज हॉस्टल के 140 कमरों, नगर निगम के 89 करोड़ की लागत से तैयार न्यू एसटीपी प्लांट के अलावा रायपुर कलां में 50 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी प्लांट, रायपुर खुर्द में 40 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट, सेक्टर 26 सीसीईटी में 18 करोड़ की लागत से प्रशासनिक ब्लॉक, धनास में 45 करोड़ की लागत से 192 टाइप-2 सरकारी मकान और सेक्टर-56 स्थित पलसौरा में करीब 7 करोड़ की लागत से गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
पुलिस को 25 टाटा सफारी और कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल
गृह मंत्री अमित शाह पुलिस विभाग के नए एसआई और कांस्टेबल की नियुक्ति के साथ ही पुलिस विभाग को करीब 25 टाटा सफारी व्हीकल प्रदान करेंगे। पुलिस विभाग ने 3 करोड़ 75 लाख से टाटा सफारी व्हीकल खरीदे हैं। शहर में प्रदर्शन और अन्य उपद्रव की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए करीब 75 लाख की लागत से कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल भी पुलिस को दिए जाएंगे। इसके अलावा गृह मंत्री कई परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ नई परियोजनओं का नींव पत्थर भी रखेंगे। इसके लिए यूटी प्रशासन की तरफ से कुछ प्रोजेक्ट चिह्नित किए हैं। इनमें इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में करीब 6.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट, गवर्नमेंट हाई स्कूल सारंगपुर में 10 करोड़ और करसान में 16 करोड़ की लागत से बिल्डिंग का नींव पत्थर रखने की तैयारी की जा रही है।