फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policemen caught thieves stealing two wheelers

दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Policemen caught thieves stealing two wheelers
चंडीगढ़। सेक्टर 24 चौकी पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के अलग-अलग एरिया में दो पहिया वाहनों को चुराकर उस पर जाली नंबर लगाकर घूमते और बेचने की कोशिश करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर सेक्टर11/15 ब्रिज के पास नाके के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-24 निवासी कमल, अभिषेक और धनास निवासी भरत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह दोपहिया वाहन समेत कुछ नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह अपने परिवार समेत रहते हैं। बीते 10 दिसंबर को अपने काम से वापस आने के बाद रोजाना की तरह अपना मोटरसाइकिल घर के पास पार्क कर दिया। अगली सुबह देखा तो बाइक गायब थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चोर बाइक पर जाली नंबर लगाकर उसे बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिवचरण सिंह अपने टीम के साथ सेक्टर-24 स्थित सैनी भवन के पास नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी वहां पर पुलिस को देखने के बाद रास्ता बदलकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की मोटरसाइकिल सेक्टर-24 से चोरी किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार से मोटरसाइकिल की पहचान करवाई गई।
विज्ञापन

एक्टिवा चोरी करने वाला गिरफ्तार
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने वाले पलसोरा निवासी संजू सैनी को गिरफ्तार किया है। मोहाली निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उसकी एक्टिवा चोरी कर ली है। शिकायत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed