फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will take women to home safely if they call on helpline number

पंजाब सरकार की अच्छी पहल, रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएगी पुलिस, डायल करने होंगे ये नंबर

Wed, 04 Dec 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police will take women to home safely if they call on helpline number
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

तेलंगाना में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के मामले के बाद पंजाब सरकार ने रात को महिलाओं का सुरक्षित घर पहुंचना यकीनी बनाने को अहम कदम उठाया है। अब रात नौ से सुबह छह बजे तक अगर किसी महिला को उपयुक्त साधन नहीं मिलता है तो पंजाब पुलिस उसे घर तक पहुंचाएगी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह एलान किया।

विज्ञापन


राज्य भर में यह सुविधा 100, 112, 181 नंबरों पर मिलेगी। इन पर संपर्क करने वाली महिला पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से जुड़ जाएगी। सीएम ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को राज्य भर में यह सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं। घर से ले जाने या छोड़ने की सुविधा उन महिलाओं को मिलेगी जिनके पास टैक्सी या थ्री व्हीलर जैसे सुरक्षित वाहन उपलब्ध न हों। सीएम ने निर्देश दिए कि महिला को घर छोड़ते समय कम से कम एक महिला पुलिस अधिकारी जरूर साथ होनी चाहिए। 
विज्ञापन


तेलंगाना की घटना पर रोष जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा यकीनी बनाएगी। इस संबंध में हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। डीजीपी गुप्ता ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए अन्य स्कीमों पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली-पटियाला समेत अन्य शहरों में अलग से पीसीआर वाहन 
डीजीपी गुप्ता ने बताया कि मोहाली, पटियाला, बठिंडा समेत अन्य शहरों में महिलाओं को छोड़ने के लिए अलग से पीसीआर वाहन मौजूद रहेंगे। हर जिले में स्कीम को अमल लाने में डीएसपी/एसीपी (महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने वाले विंग) नोडल अफसर होंगी। इन महिला अधिकारियों के फोन नंबर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एडीजीपी (क्राइम) गुरप्रीत कौर दिओ इस सुविधा की प्रांतीय नोडल अफसर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed