फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will take cooperation of health and social justice department to stop drug smuggling

Chandigarh News: नशा तस्करी रोकने के लिए स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय विभाग का सहयोग लेगी पुलिस

Fri, 03 Mar 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police will take cooperation of health and social justice department to stop drug smuggling
चंडीगढ़। अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चंडीगढ़ समेत सात राज्यों की पुलिस स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग का सहयोग लेगी। ये विभाग पुलिस से ड्रग्स तस्करी से संबंधित डाटा और सूचनाएं साझा करेंगे। यह फैसला वीरवार को चंडीगढ़ में हुई नार्थ रीजन की अंतरराज्यीय बैठक में लिया गया। बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ के डीजीपी और पंजाब, हरियाणा के एडीजीपी स्पेशल सीपी क्राइम दिल्ली पुलिस, आईजी हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसके साथ ही बैठक में एनसीबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में ड्रग्स की रोकथाम के लिए एक दूसरे के सुझाव साझा किए गए। साथ ही अलग-अलग राज्यों में ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चर्चा की गई। इस बात पर चर्चा की गई की आपसी सूचना को एक दूसरे तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे तस्करी पर रोक लगाई जा सके। बैठक में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के मुद्दे पर चर्चा की गई। ड्रग्स को खत्म करने के लिए जागरुकता फैलाने की भी बात कही गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए राज्य स्तर पर एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ अफसरों को शामिल किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि ड्रग मनी आतंकवाद और नार्को टेरर में भी इस्तेमाल होती है। ड्रग मनी का इस्तेमाल कई प्रकार के कारोबार में किया जाता है। इस प्रकार की कार्रवाई के लिए राज्यों की कई एजेंसियों की जरूरत है।
विज्ञापन

हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाकर ड्रग्स तस्करी को रोका गया। पंजाब में ड्रोन के जरिए ड्रग्स तस्करी को रोका गया है। नशे की तस्करी को रोकने के लिए बीएसएफ से लगातर संपर्क में हैं। कहा गया कि हिमाचल में फार्मा से जुड़ी कंपनियों पर नजर रखी जाएगी। नशे के खिलाफ लड़ाई और कारगार साबित हो सके इसके लिए आगे भी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। अगली बार बैठक में स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed