फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will conduct viscera examination to ascertain the cause of death

Chandigarh News: मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस करवाएगी विसरा की जांच

Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police will conduct viscera examination to ascertain the cause of death
सड़क पार कर रहे युवक की ग्रिल में फंसकर संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। सेक्टर-9/17 डिवाइडिंग रोड पर बुधवार रात को ग्रिल के ऊपर फंसकर 19 वर्षीय युवक पवन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वीरवार को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों पता लगाने के लिए विसरा जांच करवाई जाएगी। इसके लिए विसरा सीएफएसएल भेजा जाएगा, जिसमें मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी पवन अपने भाई से मिलने सेक्टर-17 आया था। मनोज ने बताया कि वह सेक्टर-17 पेट्रोल पंप पर काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे पवन उसके पास पैसे लेने के लिए आया था। पुलिस के अनुसार, पवन की पैंट भी ग्रिल में फंस गई थी, जिससे उसका मुंह ग्रिल में लग गया।
विज्ञापन





परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
पवन के परिजन और जानकार घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में सेक्टर-16 अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वीरवार को भी परिजनों ने सेक्टर-16 अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पवन की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने कोशिश नहीं की। उन्होंने अस्पताल में हाथ पैर जोड़कर पवन को यहां से पीजीआई ले जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed