फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police team came to nab accused dairy operator accused of snatching mobile of female home guard

अंबाला: आरोपी डेयरी संचालक को पकड़ने आई पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड का मोबाइल छीनने का आरोप  

Tue, 23 Mar 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, राई
माई सिटी रिपोर्टर, राई Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Police team came to nab accused dairy operator accused of snatching mobile of female home guard
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल
अंबाला में दर्ज अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के मामले के आरोपी डेयरी संचालक को पकड़ने गांव नसीरपुर बांगर आई मुलाना थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। टीम पर आरोपी, उसके परिजनों और दोस्तों ने लाठी व कस्सी से हमला दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम के निजी वाहन के शीशे तोड़ दिए और महिला होमगार्ड का मोबाइल छीन ले गए। एएसआई के बयान पर ओपी जिंदल ग्लोबल विवि पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुलाना थाना के एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि वह मुलाना थाना में दर्ज एक मुकदमे के मामले में एचसी कंवलजीत, होमगार्ड मुकेश व सीमा रानी के साथ निजी वाहन से गांव नसीरपुर में आरोपी डेयरी संचालक राजकुमार उर्फ काला की तलाश में आए थे। इस दौरान टीम में ओपी जिंदल ग्लोबल विवि पुलिस चौकी से एचसी नरेंद्र व होमगार्ड नरेंद्र कुमार भी शामिल थे। टीम सोमवार देर शाम को डेयरी पर पहुंची, वहां पर आरोपी राजकुमार उर्फ काला व तीन अन्य लोग बैठे थे। 
विज्ञापन


जब आरोपी काला को तफ्तीश में शामिल होने को कहा गया तो वह तैयार हो गया। जब आरोपी को गाड़ी में बैठने को कहा तो वह और उसके दोस्त गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान होमगार्ड सीमा ने मोबाइल में वीडियो बनाया शुरू किया तो एक युवक ने उसके हाथ पर डंडा मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद काला के दो बेटे, दो बेटियां व पत्नी मौके पर आए और लाठी व कस्सी से टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकल नाम के युवक ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान जब आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार करने लगे तो उसके चारों बेटा-बेटियों, मुकल, उमेद, रणबीर, राजकुमार के सेवादार बहरा व 7-8 अन्य लोगों ने टीम से मारपीट कर आरोपी को भगा दिया। पुलिस ने मामले में मंजीत के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 148, 149, 186, 223, 225, 332, 353, 379बी, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भैंस खरीदने के नाम पर लाखों हड़पे 
राजकुमार उर्फ काला व कई अन्य के खिलाफ मुलाना थाना में 16 मार्च को अंबाला के गांव तलहेड़ी गुजरान निवासी बरखा राम के बयान पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसने मामले में मुख्य आरोपियों सुनील व बिजेंद्र सहित अन्य पर भैंस खरीदने के नाम पर लाखों रुपये नहीं देने का आरोप लगाया था।


मुलाना थाना की टीम ने डेयरी संचालक, उसके परिजनों व साथियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मोबाइल छीनने, हमला करने सहित कई आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed