{"_id":"5c51af74bdec224c74120603","slug":"police-support-to-former-ssp-charanjit-sharma-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिबल गोलीकांडः पूर्व एसएसपी चरनजीत शर्मा के समर्थन में उतरी पुलिस, सोशल मीडिया में पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिबल गोलीकांडः पूर्व एसएसपी चरनजीत शर्मा के समर्थन में उतरी पुलिस, सोशल मीडिया में पोस्ट
Thu, 31 Jan 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहिबल कलां गोलीकांड मामले में पूर्व एसएसपी चरनजीत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब कई पुलिस मुलाजिम सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आने लगे हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक पर पूर्व एसएसपी चरनजीत शर्मा, एसपी बिक्रमजीत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और एसएचओ अमरजीत कुलार की फोटो को जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन फोटो के साथ लिखा जा रहा है कि सलाम है पुलिस के इन सीनियर अधिकारियों को, जिन्होंने अपनी फोर्स को बचाने के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी दी। वहीं दूसरी ओर आरोप लगाए जा रहें हैं कि राजनीतिक आकाओं के इशारे पर ही पुलिस के सीनियर अधिकारियों को फंसाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर पुलिस के एक आला अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि शांतिमय ढंग से धरना दे रही सिख संगत पर फायरिंग नहीं की गई थी, बल्कि कुछ लोगों ने पुलिस फोर्स पर पथराव, लाठियों व तलवारों से हमला कर दिया था, जिसके चलते हालात कंट्रोल करते हुए घटना घटित हुई। जबकि इसमें कई पुलिस मुलाजिम भी बुरी तरह से घायल हुए थे।
विज्ञापन
डीजीपी सैनी पर शिकंजा कसने की तैयारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार बेअदबी मामले की जांच कर रही स्पेश्ल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट) अब पूर्व एसएसपी चरनजीत शर्मा से यही बात जानना चाहती है कि उन्हें गोली चलाने के आदेश किसने दिए थे, इस पूछताछ में कहीं न कहीं एसआईटी पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी पर शिकंजा कसने की फिराक में है। जबकि पूर्व डीजीपी सैनी पहले ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपील कर चुकें हैं कि कैप्टन सरकार उन्हें फंसाने के लिए साजिश रच रही है।
लोगों का ध्यान भटकाने की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैप्टन सरकार अपने दो साल के कार्यकाल दौरान लोगों की उम्मीदों पर खरा नही उतर सकी है, इसलिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बेअदबी मामले को ढाल बनाया जा रहा है, और इसमें बड़े चेहरों को सामने लाकर इंसाफ के नाम पर लोगों की सहानुभूति हासिल की जा रही है।