फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police still failed to solve the case. File re-opened

पुलिस अब तक मामले की गुत्थी सुलझाने में नाकाम.. दोबारा खोली फाइल

Sat, 12 Jun 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police still failed to solve the case. File re-opened
चंडीगढ़। बीते 23 जून को सेक्टर-17 में एसबीआई की बिल्डिंग के पीछे साइकिल ट्रैक पर झाड़ियों में युवती के कटे हुए दो पैर और भ्रूण मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम रही है। अब पुलिस ने फिर से इसकी फाइल खोल दी है। सूत्रों के अनुसार कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते केस की इंवेस्टिगेशन करने में पुलिस की जांच प्रभावित हो रही थी। इसके चलते केस को कुछ महीने के लिए बंद किया गया था, लेकिन फिर से केस की फाइल खोली है ताकि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए चार अलग अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस को डीएनए रिपोर्ट से पता चला कि युवती की हाइट करीब 5 फुट 2 इंच और उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास रही होगी। इसके बाद टीमों ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से लापता इस उम्र और हाइट वाली युवतियों की डिटेल खंगाली, जिससे पता चला कि इन तीनों जगह के अलग अलग थानों में 94 युवतियां के गुमशुदगी का मामला दर्ज है, जो लंबे समय से अपने घर नहीं आई हैं। ऐसे में पुलिस की जांच इन लापता युवतियों पर भी अटकी हुई है। जहां जांच पूरी होने पर मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स
सेक्टर-18 में 30 घरों में अखबार
युवती के कटे पैरों के साथ पुलिस को एक इंग्लिश अखबार में लिपटा हुआ भ्रूण बरामद हुआ था। पुलिस ने अब वारदात स्थल के पास सेक्टर-18 क्षेत्र में इस इंग्लिश अखबार के पहलुओं पर भी अपनी जांच शुरू की है। पुलिस जांच में उक्त सेक्टर में कुल 30 घरों में यह इंग्लिश अखबार जाता है। ऐसे पुलिस ने इन सभी घरों में पूछताछ के अलावा इनका रिकॉर्ड बनाकर रख लिया है। पुलिस को इस पहलू पर शक है कि आरोपी के घर में यह अखबार आया करता होगा और युवती की हत्या कर पैरों को काट इसी अखबार में लपेटकर फेंका गया होगा। इन सबके अलावा पुलिस की जांच अन्य पहलुओं पर भी टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शरीर का अन्य हिस्सा अब तक नहीं मिला
डीएनए की रिपोर्ट से साफ हुआ था कि कटे पैर मिलने वाली युवती का ही भ्रूण है। आरोपी ने बेरहमी से युवती का पेट काटकर भ्रूण को निकला था और युवती को मारने के बाद उसके दोनों पैर काटे गए थे। साथ ही पैरों को किसी ठंड जगह पर रखा गया था। युवती के कटे दोनों पैर और भ्रूण तो मिल गया था, लेकिन शरीर का अन्य हिस्सा अब तक नहीं मिला है। केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने अन्य राज्यों में भी संपर्क साधा, लेकिन न तो शरीर का कोई हिस्सा मिला और न ही पुलिस को केस सुलझाने में कोई कामयाबी मिली।
इन इन पहलुओं पर पुलिस की जांच
1. घटनास्थल का मोबाइल डंप डाटा उठाया
2. साइकिल और रेहड़ी से ट्रैक से गुजरने वाले लोगाें पर रखी जा रही नजर
3. चौक और लाइट प्वाइंटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली
4. अस्पतालों में शव का भी रिकॉर्ड खंगाला गया
5. ड्रोन कैमरे से झाड़ियों और आसपास क्षेत्र में निगरानी रखी गई
6. बैंककर्मियों समेत उक्त जगहों से रोजाना गुजरने वाले साइकिल चालकों से पूछताछ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed