{"_id":"5eb1bbd78ebc3e902a3e08da","slug":"police-station-incharge-suspended-in-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायक सिद्धू मूसेवाला फायरिंग मामले में कार्रवाई जारी, पटियाला में थाना इंचार्ज भी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक सिद्धू मूसेवाला फायरिंग मामले में कार्रवाई जारी, पटियाला में थाना इंचार्ज भी सस्पेंड
Wed, 06 May 2020 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक सिद्धू मूसेवाला फायरिंग मामले में पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पटियाला के थाना जुल्कां के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि थाना इंचार्ज ने गैरकानूनी ढंग से अपने किसी आला अधिकारी को बिना बताए हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह को संगरूर के डीएसपी दलजीत विर्क के साथ पिछले तीन महीनों से तैनात कर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की एके-47 से मूसेवाला के फायरिंग करने वाले वीडियों में हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह भी नजर आ रहा है। इस मामले में डीएसपी समेत छह पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, बरनाला में मूसेवाला समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज को नोटिस जारी
एसएसपी ने इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर और हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह के खिलाफ विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही गुरप्रीत को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उस पर डीजीपी के पुलिस फोर्स की गैरकानूनी तैनाती न करने के जारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप लगे हैं। नोटिस में थाना इंचार्ज से पूछा गया है कि क्यों न हेड कांस्टेबल की पिछले तीन माह की तनख्वाह उससे अदा कराई जाए।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला पर नहीं लगाया असलहा एक्ट
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने बरनाला के गांव बडबर में अपने गाने की शूटिंग दौरान पुलिस की मौजूदगी में सरकारी एके-47 से करीब दो दर्जन फायर किए। सिद्धू मूसेवाला पुलिस की मौजूदगी में एके-47 से शरेआम फायरिंग करता वीडियो में दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद भी बरनाला पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा लगाने की कोई जरूरत नही समझी। जमानत योग धाराओं तहत ही मामला दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया गया।
चश्मदीद गवाह किसान कर्मजीत सिंह निवासी बडवर ने बताया कि गायक सिद्धू मूसेवाला अपने 25-30 साथियों सहित खेत में आया। उसके साथ पुलिस की वर्दी में 10-15 व्यक्ति थ. जिन्होंने खेतों में निशाना लगाने के लिए एक बुत बना रखा था। उस बुत पर सिद्धू मूसेवाला ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी एके-47 से करीब दो दर्जन गोलियां चलाईं। उसने पुलिस को इसलिए सूचना नही की क्योंकि पुलिस तो उसके साथ ही थी। उसने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने हवा में बीयर की बोतलें उछालकर निशाने लगाए।
संगरूर से एसपीएच शरनजीत सिंह ने बताया कि इस घटना से जुडे़ डीएसपी व पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है, प्रयोग की गई एके-47 किसकी थी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि असलाह एक्ट की धारा तो बरनाला पुलिस को लगानी थी, क्योंकि मामला बरनाला में दर्ज हुआ है। एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि वीडियो की बारीकी से जांच करवाई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।