फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police started search of Gangster Vikram Papala in Faridabad and Mohindergarh

मोस्ट वांटेड पपला की तलाश, 230 जवानों ने की छापेमारी, फरीदाबाद में तीन राज्यों की पुलिस की दबिश

Thu, 12 Dec 2019 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police started search of Gangster Vikram Papala in Faridabad and Mohindergarh
मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला।

मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की तलाश में हरियाणा पुलिस के करीब 150 जवानों ने बुधवार की रात गांव खैरोली में सर्च अभियान चलाया। जिसमें संभावित सभी स्थलों की तलाशी ली गई। 80 लोगों की पुलिस टीम ने बुधवार की रात को ही फरीदाबाद जिले के गांव पहलादपुर में छापा मारा। जिसमें हरियाणा के अलावा यूपी तथा राजस्थान पुलिस के सदस्य भी शामिल थे। पुलिस को पपला को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस के लिए सिरदर्द बने विक्रम उर्फ पपला खैरोली की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात को गांव खैरोली में छापेमारी की गई। पुलिस ने इसे सर्च ऑपरेशन बताया है। महेंद्रगढ़ जिले के 75 पुलिसकर्मी, रेवाड़ी जिले के 75 पुलिसकर्मी बुधवार की रात को एकत्र किए गए। 
विज्ञापन


इन सभी ने एक साथ गांव खैरोली में छापा मारा। जहां संभावित मकानों की तलाशी ली गई। जिसमें गांव से निकलने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया। चारों ओर जिप्सी व राइडर तैनात करने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे तक पपला को तलाशा गया। पुलिस को ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर फरीदाबाद जिले के पहलादपुर गांव में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर छिपा होने के अंदेशे को लेकर छापेमारी की गई। इस गांव का निवासी रोहित सरदाना ने रागनी में पपला गुर्जर का गुणगान किया है। पुलिस को अंदेशा हुआ कि रोहित सरदाना किसी न किसी तरीके से विक्रम उर्फ पपला गुर्जर से जुड़ा है। 

80 लोगों की भारी भरकम टीम के साथ छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने रात को रेड के दौरान पूरे गांव को घेर लिया था। 18 से 20 जिप्सी में सवार 80 से अधिक पुलिसकर्मी गांव के सभी रास्तों पर तैनात हो गए। आधी रात बाद करीब 2:30 बजे गांव वालों को घर से निकलने से रोक दिया गया। पुलिस रोहित सरदाना के पिता और उसके चचेरे भाई को अपने साथ ले गई। जानकारी अनुसार रोहित सरदाना निजी बैंक की में रिकवरी शाखा में काम करता था। कुछ समय पहले उसने यह नौकरी छोड़ दी थी।
 
रोहित ने जारी किया वीडियो 
रोहित सरदाना ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है। रोहित ने वीडियो में यह भी बताया कि उसने केवल एक रागनी में पपला गुर्जर का जिक्र किया है। पपला गुर्जर से उसका कोई संबंध नहीं हैं। उसकी जान को पुलिस से खतरा है। रोहित ने कहा कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। वीडियो में गुर्जर समाज से उसका साथ देने की अपील की है। वीडियो किसी कार के अंदर बनाया गया है।
 
कौन है विक्रम उर्फ पपला खैरोली 
विक्रम उर्फ पपला फिलहाल हरियाणा पुलिस का तीन लाख रुपये का इनामी बदमाश है। पुलिस ने इसी सप्ताह उस पर एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये इनाम घोषित किया था। राजस्थान पुलिस का भी मोस्ट वाटेंड है। महेंद्रगढ़ में विक्रम उर्फ पपला पर हत्या के चार केस हैं। 

8 सितंबर 2017 को उसके साथी महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पुलिस पर फायरिंग कर विक्रम उर्फ पपला को छुड़ा ले गए थे। 6 सितंबर 2019 को राजस्थान के अलवर जिला के बहरोड थाना पुलिस ने पपला को गिरफ्तार किया। उसी दिन पुलिस पर हमला कर उसके साथी उसे छुड़ा ले गए। 
 

पुलिस की ओर से अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जाती है। बुधवार की रात को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। संभावित स्थानों पर लगातार जांच की जाती है। पपला तक पहुंचने में अभी सफलता नहीं मिल सकी है। - दीपक सहारण, एसपी,महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed